पदमश्री से सम्मानित मशहूर लेखक रस्किन बांड इस विचित्र और आदभुत जगह मनाएंगे अपना Birthday

रिपोर्ट- सुनील सोनकर     

मसूरी। पदमश्री और पदमभूषण अवार्ड से सम्मानित मशहूर लेखक रस्किन बांड की लेखनी के दीवानों के लिए अच्छी खबर है। रस्किन बांड ने अपना 84वां जन्मदिन अपने फेैंस के साथ मनाएंगे जिसको लेकर मसूरी में विशेष तैयारी की गई है। रस्किन बांड घर पर अपने मित्रों और परिवार के साथ काट चुके है केक।

रस्किन बांड

हर साल की भांति रस्किन बांड अपने मित्र सुनील अरोड़ा की मालरोड स्थित किताबों की दुकान कैम्ब्रेज बुक डिपो पर 19 मई को सांय 4 बजे आएंगे और अपना जन्मदिन धूमधाम के साथ मनायेगे। कैम्ब्रिज बुक डिपो के मालिक सुनील अरोड़ा ने बताया कि रस्किन बांड जी के जन्मदिन के लिये विशेष तैयारी की जा रही है वही बांड के जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिये देश के कई जगहों से रस्किन बांड के फैंस आना शुरू हो गए है और कुछ कल तक पहुचेंगे।

उन्होंने कहा कि जन्मदिन का केक 19 मई को उनकी दुकान पर आयोजित बर्थडे सेलीब्रेशन पर काटा जाएगा। उन्होंने बताया कि रस्किन बांड द्वारा अपने प्रशंसको के लिए इस बार भी एक किताब लांच कर रहे है जिसका नाम रणजी द म्यूजिक मेकर है और उनको उम्मींद है कि बच्चो को खाफी पंसद आएगी।  दिल्ली से आई रस्किन बांड की फैन भाशमति ने बताया कि वह स्पेशल दिल्ली से रस्किन बांड जी का जन्मदिन मनाने के लिये मसूरी आई है।

यह भी पढ़े: नए फैशन के आगे गायब हो रही लखनऊ की ‘नवाबी’, निवाले को तरस रहे कारीगर

वहीं रस्किन जी को उपने हाथो से तैयार की गई पेंटिंग देगी। उन्होंने बताया कि बचपन से वह रस्किन जी की किताबें पढती है और उन किताबो से इंस्पायर होती है। उन्होंने कहा  कि वह भाग्यशाली है कि वह रस्किन बांड से पिछले साल उनके जन्मदिन में अपने माता जी के साथ मिली थी और इस बार भी उनको उम्मींद है  कि वह रस्किन से मिलेगी और उनकीे नई किताब पर आटोग्राफ लेगी।

LIVE TV