South India की फेमस डिशेज जिन्हें देखकर ही आ जाता है मुंह में पानी, आइए जानते है इनमें क्या है खास

भारत के सबसे लोकप्रिय देसी व्यंजनों में एक व्यंजन है दक्षिण भारतीय व्यंजन। दक्षिण भारतीय खाना मुख्य रूप से कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल जैसे पांच राज्यों और पांडिचेरी, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के केंद्र शासित प्रदेशों के खानों का एक मिश्रण है। अगर आप दक्षिण भारत घूमने का मन बना रहे हैं, तो आपको यहां का टेस्टी खाना बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए।

मसाला डोसा (Masala Dosa)
मसाला डोसा एक दक्षिणी भारतीय पारंपरिक व्यंजन है जो पूरे देश में लोकप्रिय है, जिसे चावल और दालों के मिश्रण से बनाया जाता है। इसे देशी पैनकेक भी कहा जा सकता हैं। डोसे को नारियल की चटनी के साथ सर्व किया जाता है। डोसे की लोकप्रियता को देखते हुए इसे कई तरह के वर्जन में बनाया जाता है जैसे सूर मसाला डोसा, रवा मसाला डोसा, प्याज मसाला डोसा, पेपर मसाला डोसा आदि। इसे ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर किसी भी टाइम खाया जा सकता हैं।

इडली सांभर-(Idli Sambar)
इडली चावल और रवा से बनाई जाती है। इडली बेहद स्वादिष्ट और सेहत के लिए फायदेमंद होती है। इसे स्टीम के करके बनाया जाता है, जिससे कम तेल खाने वाले लोग भी इसे चाव से खाते हैं। इडली-सांभर और नारियल चटनी के साथ खाई जाती है। सांभर चने की दाल और कई सब्जियों के मिश्रण से बनाया जाता है।

हैदराबादी बिरयानी(Hydrabadi Biryani)
हैदराबादी बिरयानी एक दक्षिण भारतीय डिश है। यह नवाबो द्वारा इजात की गई डिश है, जो आज दुनिया भर में मशहूर है। इसके दिवाने दुनिया भर में हैं।

पोंगल(Pongal)
यह एक मीठा चावल का व्यंजन है जिसे श्रीलंका में आमतौर पर खास अवसरों के दौरान ही खाया जाता है। इसे मिट्टी के बर्तन में पकाया जाता है। तमिल मान्यताओं के मुताबिक अगर तरल बर्तन के ऊपर गिर जाता है तो यह परिवार में सौभाग्य और समृद्धि लाता है।

पुट्टू और कडाला करी(Puttu and Kadala Curry)
दक्षिण भारत के मशहूर शाकाहारी व्यंजन में से एक पुट्टु और कडाला करी केरल का पारंपरिक खाना है। पुट्टु उबले हुए चावल का केक होता है, जिसे नारियल के छिलके के साथ पकाया जाता है और आम तौर पर इसे कडाला करी के साथ सर्व किया जाता है। यह बेहद स्वादिष्ट होता है। यह केरल का लोकप्रिय नाश्ता भी है।

बीसी बेले भात(Bisi Bele Bhaat)
बीसी बेले भात कर्नाटक का पारंपरिक और पसंदीदा खाना है। इसे उबले हुए चावलों, तूर दाल, सब्जियों के साथ पकाकर तैयार किया जाता है। यह खिचड़ी का एक रूप होता है।

यह भी पढ़े-विदेशी मछलियों और समुद्री खाने का केन्द्र है भारत, चिकन-मटन के अलावा सीफूड भी बनता जा रहा है भारतीयों की पसंद

LIVE TV