फेसबुक में बग निकालने वाली विजेता पिल्लई को मिला 1000 डॉलर का इनाम

विजेता पिल्लईनई दिल्ली। अक्सर ऐसा होता है कि लोग खामियां निकालने वाले लोगों को पसंद नहीं करते उलटा अपनी गलती को छोड़ सामने वाले के अंदर कमियां ढूंढने में लग जाते हैं। वहीं फेसबुक एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसने खामियां ढूंढने वाले को इनाम देते हुए उसका शुक्रिया किया है।

दरअसल पुणे की रहने वाली विजेता पिल्लई ने फेसबुक में एक बग यानी की खामी ढूंढा है जिसके लिए फेसबुक ने उसे इनाम दिया है। पिल्लई भारत की पहली ऐसी महिला हैं जिन्होंने फेसबुक पर खामी ढूंढी है।

सीबीआई अदालत ने जारी किया तलवार दंपति की रिहाई का आदेश

बता दें कि फेसबुक वर्कप्लेस एक तरह का टूल है जिसे फेसबुक ने कंपनियों के लिए बनाया है। इसमें कंपनियां अपने कर्मचारियों का अकाउंट बनाते हैं। यह एक टाइप का कॉर्पोरिट चैटिंग टूल है जहां कंपनियों के कर्मचारी एक दूसरे से डिस्कशन कर सकते हैं।

पिल्लई के मुताबिक फेसबुक वर्कप्लेस का ऐडमिन अपनी कंपनी के किसी भी कर्मचारी को ग्रुप में ऐड कर सकता था और उन्हें राइट्स दे सकता था। इसका मतलब दूसरा यूजर भी किसी कर्मचारी को इस ग्रुप में ऐड कर सकता था और उन्हें यह राइट्स दे सकता था।

लेकिन फेसबुक के इस रूल को सही तरीके से बनाने में थोड़ी गलती हो गई थी। गलती यह थी कि इस ग्रुप में जिन कर्मचारी को कम राइट्स मिले है वो भी कंपनी के ऑनर के अकाउंट को रिसेट कर सकते थे साथी ही कोई भी अकाउंट डीटेल्स में चेंजिंग कर सकता था।

‘राहुल के अलावा कोई दूसरा चाह कर भी नहीं बन सकता कांग्रेस अध्यक्ष’

खामी छोटी थी, लेकिन इसका अंजाम बड़ा हो सकता था। इस बग के बारे में जानकारी मिलते ही फेसबुक ने इस गलती को माना है।

अपनी गलती को मानते हुए फेसबुक ने कहा कि इस इश्यू को रिव्यू करने के बाद हमने आपको 1,000 डॉलर का इनाम देने का फैसला किया है। आपने एक इश्यू ढूंढा है जिसके तहत फेसबुक वर्कप्लेस का कम पावरफुल ऐडमिन उसी ग्रुप के ज्यादा पावरफुल ऐडमिन के लिए मुसीबत खड़ी कर सकता था। हालांकि इससे अकाउंट टेकऑवर नहीं किया जा सकता था। ग्रेट फाइंडिंग। इस रिपोर्ट के लिए शुक्रिया और हम आपसे आगे भी इस तरह की रिपोर्ट्स की उम्मीद करते हैं।

LIVE TV