उत्तराखंड

उत्तराखंड में हवाई सेवाओं का विस्तार: अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ व श्रीनगर में नए हेलीपोर्ट बनेंगे

उत्तराखंड में पर्वतीय क्षेत्रों की हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर काम शुरू हो गया है। सरकार नए हेलीपोर्ट विकसित करने और हेलीकॉप्टर सेवाओं को और सुरक्षित व सुगम बनाने की तैयारी कर रही है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय की योजना के तहत लैंसडौन, रामनगर और नैनीताल में हेलीकॉप्टर सेवा के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाएगा, जबकि अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और श्रीनगर में नए हेलीपोर्ट विकसित किए जाएंगे।

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में उड़ान योजना के तहत देशभर में 100 नए हवाई अड्डों और 200 हेलीपोर्ट विकसित करने का लक्ष्य रखा गया। बैठक में चारधाम हेली सेवाओं के पहले चरण की सफलता की समीक्षा की गई। पहला चरण 19 अप्रैल से 26 जून 2026 तक चला, जबकि दूसरा चरण 15 सितंबर 2026 से शुरू होगा।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव समीर सिन्हा और एएआई अध्यक्ष विपिन कुमार ने राज्य के लिए विमानन विकास का रोडमैप प्रस्तुत किया। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को सुरक्षा मानकों को मजबूत करने और अवसंरचना कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button