देश

राजस्थान में फर्जी मेडिकल डिग्री रैकेट का भंडाफोड़

राजस्थान के जयपुर में स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) ने फर्जी मेडिकल डिग्री रैकेट का भंडाफोड़ किया, चार राज्यों में फैले इस रैकेट के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान पता चला कि ये लोग लाखों रुपये में फर्जी एमबीबीएस, एमडी, गायनेकोलॉजी और डीएमआरडी डिग्री तैयार करवाते थे और उन्हें विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड करने के बाद मेडिकल काउंसिल में पंजीकृत भी करवा लेते थे। राजस्थान पुलिस ने 11वीं पास रामकिशोर महावर को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी एमबीबीएस और एमडी डिग्री के आधार पर दिल्ली के अस्पतालों में डॉक्टर के रूप में काम कर रहा था।

पुलिस की टीम ने इस नेटवर्क के चार प्रमुख व्यक्तियों को भी पकड़ा है मुंबई में गिरफ्तार सत्यजीत पाणिग्राही फर्जी डिग्री बेचने का काम करता था। एक अन्य आरोपी मनीष मंजी फर्जी मार्कशीट, डिग्री और डिप्लोमा तैयार करता था, जबकि खुर्रम तौफीक फर्जी डिग्री को विश्वविद्यालय की वेबसाइटों पर अपलोड करता था। तौफीक को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में गिरफ्तार किया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, फर्जी डिग्री का पूरा मॉड्यूल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म – फेसबुक और व्हाट्सएप के माध्यम से संचालित किया गया था, और एमबीबीएस और एमडी की डिग्रियां लगभग 5.5 लाख रुपये में बेची गईं।

Related Articles

Back to top button