एग्जिट पोल से जगी कांग्रेस नेतृत्व में नई उम्मीद, सोनिया ने दो दिग्गजों को सौंपी अहम जिम्मेदारी

बिहार में वोटिंग प्रक्रिया संपन्न होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने लगे हैं। सामने आ रहे एग्जिट पोल के बाद कांग्रेस नेतृत्व खासा उत्साहित दिख रहा है। वहीं अब एग्जिट पोल के नतीजों के साथ ही आगे का मंथन भी शुरु हो गया है। जिसके बाद दो नेताओं को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की ओर से अहम जिम्मेदारी दी गयी है। सोनिया गांधी ने कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और अविनाश पांडे को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। इन दोनों ही नेताओं को बिहार का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

आपको बता दें कि बिहार विधानसभा(Bihar Assembly election 2020) के चुनाव संपन्न होने के बाद अब सभी की निगाहें 10 नवंबर के फैसले पर टिकी हुई हैं। इसी बीच कांग्रेस आलाकमान की ओर से पार्टी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और अविनाश पांडे को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गयी है। दोनों ही नेताओं को बिहार का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। जिसके बाद दोनों नेता आज पटना पहुंचेंगे। इस बीच चुनाव के नतीजों के साथ ही केंद्रीय नेतृत्व से बातचीत होगी। जिसके बाद वह अपना फैसला लेंगे।

क्या कहते हैं एग्जिट पोल
बिहार चुनाव( Bihar Assembly election 2020 ) को लेकर अभी तक आए एग्जिट पोल में एनडीए के मुकाबले महागठबंधन की स्थिति मजबूत दिखाई दे रही है। टाइम्स नाऊ-सी वोटर के सर्वे में एनडीए को 116 जबकि महागठबंधन को 120 सीटों का अनुमान बताया गया है। वहीं टुडेज चाणक्या में एनडीए को 55 सीटें जबकि महागठबंधन को 180 सीटें मिलती बताई जा रही हैं। इसी के साथ सामने आए अन्य नतीजों में भी महागठबंधन को बढ़त बताई जा रही है। साफतौर पर देखा जाए तो एग्जिट पोल में महागठबंधन की स्थिति मजबूत दिखाई दे रही है।

LIVE TV