निकाय चुनाव : पहले चरण के लिए वोटिंग कल, दांव पर कई दिग्गजों की साख

निकाय चुनावलखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले निकाय चुनावों के पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार थम चुके है। कल 22 नवम्बर को पहले चरण के लिए मतदान किए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ प्रदेश के कई दिग्गजों के लिये अग्निपरीक्षा माने जा रहा है। शहरी निकाय चुनाव के पहले चरण में कल होने वाले मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। सुरक्षा के चाक चौबंद का विशेष ध्यान रखा गया है।

यह भी पढ़े:- कांग्रेस मुक्त भारत के लिए राहुल का अध्यक्ष बनना जरूरी : योगी

पहले फेज में 24 जिलों में वोटिंग होनी है। इन 24 जिलों में 5 नगर निगम, 71 नगर पालिका परिषद, और 154 नगर पंचायतें है। इस चुनाव में सीएम योगी 32 से अधिक जनसभाएं करेंगे। यूपी के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है।

निकाय चुनाव इस बार काफी दिलचस्प माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि राजनैतिक पार्टियां इसे एक साल बाद होने वाले लोक सभा चुनाव से जोड़ कर देख रही हैं। जहां समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में मेयर पद के लिये किन्नर गुलशन बिन्दु चुनाव मैदान में है। वहीँ निकाय चुनावों के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा कि सीएम खुद 33 जनसभाएं करेंगे।

इन जिलों में होगा पहले चरण में मतदान

1. शामली, 2. मेरठ, 3. हापुड़, 4.बिजनौर, 5. बंदायूं, 6.हाथरस, 7.कासगंज, 8. आगरा, 9.कानपुर, 10.जालौन, 11. हमीरपुर, 12.चित्रकूट,  13.कौशाम्बी,  14.प्रतापगढ़, 15. उन्नाव,  16.हरदोई,  17.अमेठी, 18. फैजाबाद, 19.गोंडा,  20.बस्ती,  21.गोरखपुर,  22.आजमगढ़,  23.गाजीपुर 24.सोनभद्र जिले शामिल हैं।

यह भी पढ़े:-राजधानी की आबोहवा में सुधार के बाद भी सांस लेना हानिकारक

केंद्र से ली गई है अतिरिक्त सुरक्षा

पहले फेज के चुनाव में सुरक्षा के मद्देनजर केंद्र के द्वारा दी गयी 40 कंपनी CAPF की ड्यूटी लगाई गई है। इसके आलावा 76 कंपनी पीएसी भी चुनाव में तैनात रहेगी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह साढे सात बजे मतदान शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा।

देखें वीडियो:-

LIVE TV