कांग्रेस को एक साल बाद मिलेगा नया अध्यक्ष, CWC की बैठक के दौरान फैसला !

कांग्रेस (Congress) के अध्यक्ष पद का चुनाव सितंबर 2022 में किया जाएगा। यह जानकारी सुत्रों के हवाले से दी गई है। ये खबर उस समय सुर्खियों में आई जब कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय पर समिति (CWC) की बैठक की गई। आधिकारिक सूत्रों से जानकारी मिली है कि कांग्रेस संगठन चुनाव की प्रक्रिया 1 नवम्बर से शुरू हो सकती है। पार्टी को अगले साल अक्टूबर तक नया अध्यक्ष मिल सकता है।

Madhya Pradesh BJP leaders send air tickets to Rahul, Priyanka to visit  Rajasthan | Deccan Herald

गौरतलब है कि कांग्रेस ने 22 जनवरी को सीडब्ल्यूसी की अपनी बैठक में यह फैसला किया था। फैसले कहा गया था कि पार्टी जून 2021 तक निर्वाचित अध्यक्ष होगा। लेकिन कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के चलते 10 मई की सीडब्ल्यूसी बैठक में इसे टाल दिया गया था। वहीं, सीडब्ल्यूसी की बैठक ऐसे समय हो रही है जब सुष्मिता देव, जितिन प्रसाद, लुईजिन्हो फालेरियो और कई अन्य नेता पिछले कुछ महीनों में कांग्रेस छोड़कर दूसरे दलों में शामिल हुए हैं।

LIVE TV