नाबालिग लड़के के साथ बुजुर्ग ने किया ऐसा काम जिसे जानकर उड़े पुलिस के होश

रिपोर्ट- अर्जुन देव

अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के शिवली बाग में बुजुर्ग मनचले ने नाबालिग लड़के से कुकर्म किया। नाबालिग को जाँच के लिए भेजकर पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक एक नाबालिग लड़का जोकि वाशिंग मशीन रिपेयर करने का काम करता है।

दुष्कर्म

वह शिवली बाग कॉलोनी से गुजर रहा था। जिसको तबरेज नाम के एक बुजुर्ग व्यक्ति ने रोका और वॉशिंग मशीन सही कराने के बहाने अपने घर बुला लिया। नाबालिक लड़का घर के अंदर चला गया जिसके बाद उस बुजुर्ग ने घर का दरवाजा बंद कर लिया और अंदर जाकर कुछ ही देर बाद लड़के से अभद्र व्यवहार करने लगा।

यह भी पढ़ें:- सपा के पूर्व विधायक के घर पर हुआ पथराव, योगी से की सुरक्षा की मांग

लड़के ने विरोध किया तो, उस को जबरन पकड़कर उसके कपड़े उतार दिए और उसके साथ कुकर्म कर डाला। जिसकी जानकारी लड़के ने घर के बाहर जाकर अपने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन में तहरीर दे दी।

यह भी पढ़ें:- मित्रता दिवस पर सामने आई शर्मनाक घटना, चंद रुपयों के लिए दोस्त ने ली दोस्त की जान

पुलिस को जानकारी मिलने के बाद वह मौके पर पहुंची और मनचले बुजुर्ग तबरेज को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पीड़ित लड़के को मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

देखें वीडियो:-

LIVE TV