शर्मनाक: दुधमुंही बच्ची को खिलाने के बहाने किया रेप

नई दिल्ली। दिल्ली से एक बार फिर दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शकूरबस्ती इलाके में एक दरिंदे ने महज आठ महिने की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। यह मामाला रविवार का है।

दुष्कर्म

बच्ची की मां जब काम पर से वापस घर लौटीं तो उसे इस घटना के बारे में पता चला। जख्मी हालत में बच्ची को देखकर वह तुरंत अस्पताल पहुंची जहां बच्ची की हालत नाजुक बताई गई है। फिलहाल बच्ची को वेंटिलेटर पर रखा गया है।

यह भी पढ़ें-जानिए कब और किसने दिया महात्मा गांधी को ‘राष्ट्रपिता’ का दर्जा

बच्ची का परिवार शकूरपुर बस्ती में रहता है, उसके पिता मजदूरी करते हैं और मां घरों में साफ-सफाई का काम करती है। पुलिस के मुताबिक बच्ची की मां बच्ची को अपने रिश्तेदार के भरोसे छोड़कर सुबह काम पर निकल गई थीं। कुछ देर बाद बच्ची के पिता भी काम पर चले गए थे। देर शाम को बच्ची की मां लौटीं तो बच्ची लगातार रो रही थी और उसके प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग हो रही थी।

यह भी पढ़ें-क्लास में बैठे हुए थे लड़के, तब महिला टीचर ने बताया- निर्भया कांड का ‘कारण’

पुलिस ने बताया कि बच्ची की मां आरोपी की मां के पास उसे छोड़कर काम पर गई थीं। आरोपी बच्ची के साथ खेलने के बहाने उसे टॉप फ्लोर पर ले गया और वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने बच्ची का मुंह दबा दिया था ताकि बच्ची के छिकने-चिल्लाने की आवाजें किसी और तक न पहुंच सके।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अविवाहित है और आईपीसी की धराओं और पॉक्सो ऐक्ट के तहत सुभाष पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है।

LIVE TV