वज़न घटाने के लिए नाश्ते में खाएं ऑमलेट, मेटाबॉलिज़म को बढ़ाने में भी मददगार

दुनियाभर में एक मशहूर डिश है ऑमलेट, जिसे अंडों से बनाया जाता है। आपको इसकी एक से बढ़कर एक रेसीपी अलग-अलग देशों में अलग-अलग तरीके की मिल जाएगी। कुछ मिनटों में बनने वाला यह ऑमलेट एक हैल्दी और टेस्टी नाश्ता है। इसे खाली या फिर ब्रेड के साथ और रोटी के साथ भी खाया जा सकता है।

अंडो को सुपरफूड भी माना जाता है। अगर आपको भी ऑमलेट खाना पसंद है, तो इससे जुड़ी ये ज़रूरी बातें ज़रूर जान लें।

ऑमलेट में कितनी कैलोरीज़ –

ऑमलेट में नमक और मक्खन के अलावा कई चीज़ों को डालकर बनाया जाता हैं, लेकिन बाकी चीज़ों को अगर हटा भी दे तो सिर्फ ऑमलेट में लगभग 220 कैलोरी होती हैं।

220 कैलोरी को घटाना आसान होता है। आप 20 मिनट के लिए रस्सी कूदकर, 35 मिनट के लिए साइक्लिंग करके और 30 मिनट के लिए जॉगिंग करके इसे घटा सकते हैं।

अंडा कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए इसे खाने के कई लाभ होते हैं। ये प्रोटीन से भरपूर होता हैं, लेकिन क्या वज़न घटाने के लिए अंडे खाना सही होता है या नहीं। तो इसके जवाब है हां। स्वास्थ्य के लिए अंडे काफी फायदेमंद होते हैं और वज़न घटाने में भी मददगार साबित होते हैं।

1. अगर अंडे को सही मात्रा में खाया जाए तो कैलोरी भी कम होती है।

2. अंडे हर जगह आसानी से उपलब्ध होते हैं, और इन्हें डाइट में शामिल करना आसान होता है।

3. अंडे मेटाबॉलिज़म को बढ़ाते हैं, जो आगे चलकर कैलोरी को घटाने में मदद करतं है।

4. अंडे में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होने के कारण हैं इसे खाने से आपका पेट भरा हुआ महसूस होता है। इसे खाने के बाद आपकी कुछ और खाने की इच्छा नहीं होता, यानी इससे आप बेवजह कैलोरी खाने से बचते हैं।

यह भी पढ़े-South India की फेमस डिशेज जिन्हें देखकर ही आ जाता है मुंह में पानी, आइए जानते है इनमें क्या है खास

LIVE TV