रोजा रखने से आपकी सेहत पर पड़ता है ये बड़ा इफ़ेक्ट

इस्लाम में रमजान का महीना सबसे पाक माना जाता है। जो पूरे रमजान रोजा रखता है उसे अल्लाह का विशेष माना जाता है। रोजा रखना पूरी तरह से धार्मिक है। डॉक्टर्स का मानना है कि रोजा रखने से कई बीमारियों से छुटकारा मिल जाता है साथ ही पेट भी ठीक हो जाता है।

रोजा रखना

संक्रमण से बचाता है

आमतौर पर लोग रोज ज्यादा मात्रा में आहार लेते हैं। जिसे सही से पचाने का मौका ही नहीं मिल पाता है। इस स्थिति में शरीर में संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए एक महीना रोजा रखने से इसे कंट्रोल किया जा सकता है। रमजान के दौरान जब शरीर उपवास के अनुकूल हो जाता है तो आपके मलाशय, लीवर, किडनी और त्वचा का डीटॉक्सिफिकेशन होने लगता है यानी शरीर के सारे विषाक्त बाहर निकल जाते हैं। ऐसे में रोजा रखने से संक्रमण को रोका जा सकता है।

एकाग्रता

रोजा और व्रत रखने से मानसिक शांति मिलती है। रोजा रखने से अपका ध्यान एक्रागचित होता है। रोजा रखने से आपमें अधिक एनर्जी का प्रसार होता है। ये आपके सोचने का नजरिया भी बदलता है। नकारात्मक सोच आपके दिमाग से निकलती है।

मोटापा कम

रोजा रखने वालो को सबसे बड़ा लाभ यह है कि इससे मोटापा कम करने में मदद मिलती है। रोजा रखने से शरीर में वसा की मात्रा कम होने लगती है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। रोजा रखने से कुछ लोगों को सिरदर्द,चक्कर आना,उल्टी होना,कमजोरी जैसी समस्याएं भी पनपने लगती है। पर धीरे-धीरे आदत हो जाती है।

 

LIVE TV