हेल्दी हार्ट के लिए खाएं सिंघाड़े, बालों, नींद व स्ट्रेस की समस्या में है लाभकारी

Benefits Of Singhara: सिंघाड़ा एक मौसमी व बहुत ही लाभकारी फल है। सिंघाड़े का अब सीजन भी नजदीक आ रहा है। ये फल आपके दिल की सेहत, मूड और कमर के लिए बहुत ही लाभदायक है। आइए जानते हैं कि इसके क्या क्या फायदे हैं।

Singhara ke Fayde in Hindi: सिंघाड़े फाइबर, पोटेशियम, मैंगनीज और कई अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो आपके शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। ये एक सीजनल फल है, जिसका मौसम अब काफी नजदीर है। रिपोर्ट्स की मानें तो कच्चा सिंघाड़ा खाने से पाइल्स के कारण हो रही ब्लीडिंग और दर्द को कम करने में बहुत मददगार साबित होता है। इसके साथ ही ये प्रेग्नेंसी में मां और बच्चे दोनों के लिए फायदेंद होत हैं।

सिंघाड़े के फायदे

1) हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

हाई ब्लड प्रेशर के कारण हार्ट हेल्थ का खतरा बढ़ जाता है, चूंकि सिंघाड़ा में सोडियम के इफेक्ट को कम करने का गुण होता है, जिससे ब्लड प्रेशर कम होता है। ये कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी ठीक करता है, खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। ऐसे में ये हार्ट के लिए एक अच्छा फल है।

2) स्ट्रेस कम

सिंघाड़ा में विटामिन B6 की भरपूर मात्रा होती है। जो आपके स्ट्रेस को कम करने के साथ हीआपके मूड को बेहतर बनाने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा ये अनिद्रा की समस्या को ठीक करता है और आपकी नींद की क्वालिटी में सुधार करता है।

3) कम करता है कैंसर का खतरा

इसमें अधिक संख्या में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा जर्नल ऑफ फूड साइंस में प्रकाशित एक अध्ययन से यह भी पता चलता है कि सिंघाड़ों में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को कम कर सकते हैं, जिससे कैंसर का खतरा कम हो जाता है।

4) वजन घटाने में मददगार

सिंघाड़ों में कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण ये वजन घटाने के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। फाइबर को पचने में थोड़ा समय लगता है, इसलिए यह आपको लंबे समय तक भरा हुआ रखता है।

अगर आप स्ट्रिक्ट लो कैलोरी डायट पर हैं तो आप सिंघाड़ों को डायट में शामिल कर सकते हैं। 100 ग्राम सिंघाड़े में केवल 97 कैलोरी होती है और फैट भी काफी कम होता है। इसके अलावा यह फाइबर, पोटेशियम, मैंगनीज और कई अन्य पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है जो आपके शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।

न्यूट्रिशियनिस्ट की राय

5) भरपूर मात्रा में न्यूट्रिएंट

हेल्थ के लिए सिंघाड़े काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं। इसनें पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती हैं। न्यूट्रिशियनिस्ट लवनीत ने अपने हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में सिंघाड़ों के फायदों के बारे में बताया है।

हार्ट हेस्थ- पोटेशियम से भरपूर सिंघाड़े हाई ब्लडप्रेशर और स्ट्रोक जैसे हार्ट की परेशानी के जोखिम वाले कारकों को बहुत हद तक कम करता हैं। इसके अलावा इसमें पोटेशियम की मात्रा होती है जो ब्लडप्रेशर को कम करने में मदद कर सकते हैं ऐसे में ये दिल की बीमारियों के खतरे को कम कर सकते हैं।

ट्यूमर ग्रोथ को स्लो करता है – इसमें फेरुलिक एसिड नामक एक एंटीऑक्सिडेंट होता है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक फेरुलिक एसिड कैंसर कोशिकाओं के विकास को कम करने या स्लो करने में मदद कर सकती है।

सूजन – सिंघाड़ों में फाईसेटिन, डायोस्मेटिन, ल्यूटोलिन और टेक्टोरिजिनिन सहित एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो डेड सेल्स की मरम्मत और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।

बालों के लिए बेहतरीन– बालों की समस्याओं में यह बहुत अहम साबित हो सकता है। सिंघाड़े बालों के स्वास्थ्य में सुधार करते हैं क्योंकि इनमें जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो बालों के लिए फायदेमंद होते हैं।

LIVE TV