स्‍मार्टफोन में करिए ये ऐप डाउनलोड और खुद बनाइए अपने सपनों की दुनिया

स्मार्टफोन का सभी की पहुँच में आना और सोशल मीडिया की ओर बढ़ता रुझान भले ही लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा हो, पर सही मायनों में अभी भी लोग इससे जुड़ी बहुत सारी चीजों से अनजान हैं। लोग ज्यादातर सिर्फ उन्हीं ऐप को इस्तेमाल करते हैं जो गिने चुने और चलन में हैं। लेकिन एक ही ऐप को इस्‍तेमाल करते-करते या एक ही काम को करते रहने से इंसान बोर हो ही जाता है। इसलिये आज हम आपको ऐसे ऐप के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानकर आपको भी उसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करने का मन करेगा। यह कमाल का ऐप Avakin life – 3D virtual world है।

Avakin life

Avakin life में है बहुत कुछ

यह ऐप इतना कमाल का है कि इसमें आपको थ्रिल, रोमांस, इमोशन, ड्रामा, और गेमिंग के साथ अपने सपनों की दुनिया को जीने का मौका भी मिलेगा।

अगर सीधे तरीके से कहा जाए तो यह एक गेमिंग ऐप है जो गेम के साथ-साथ आपको अपना खुद का 3D वर्ड क्रिएट करने का मौका देता है। इसमें आप अपने मन मुताबिक कैरेक्टर्स खुद बना कर डाल सकते हैं।

गेम में आपको आपके हिसाब से लेवल सेलेक्ट करने की और लेवल क्रियेट करने की आजादी दी जाती है।

इस गेम की ख़ास बात यह है कि इस गेम पर आप अपनी सपनों की दुनिया भी बना सकते हैं और उसे अपने तरीके से जी भी सकते हैं।

इस गेम में सिर्फ आप अकेले नहीं होंगे पूरी दुनिया के लोग इस पर आपसे कनेक्ट होंगे, जिन्हें आप इस गेमिंग वर्ड में अपना दोस्त या दुश्मन बना सकेंगे।

पार्टी में धूम मचाने से लेकर बीच पर खुले आसमान का मजा लेने तक का अहसास यह गेम आपको करा देगा।

डेटिंग करनी हो, गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड बनाना हो यह आपको हर अहसास को सच करने का मौका देगा क्योंकि यह आपके लिए वो दुनिया सजाता है जिसे आप सिर्फ सपनों में जीते हैं।

LIVE TV