दही के साथ नहीं है इनका मेल, भूलकर भी न खाएं इन सबको वरना भुगतना पड़ेगा खामियाजा, जानिए यहां

दही को सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद माना जाता है। ज्यादातर विशेषज्ञ लंच में दही को शामिल करने की बात करते हैं। डॉक्टरर्स मरीज के हिसाब से उनकी डाइट में दही को जरूर शामिल करते है। लेकिन कुछ चीजों के साथ दही का कोई मेल नहीं होता है। इन्हें विरुद्ध आहार की श्रेणी में रखा जाता है। इसलिए ऐसी चीजों को दही के साथ नहीं खाना चाहिए वरना आपकी सेहत को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

आयुर्वेद के मुताबिक विरुद्ध आहार का सेवन करने से शरीर अलग तरह से रिएक्ट करता है क्योंकि विरुद्ध आहार रस, रक्त आदि धातुओं को दूषित कर देते हैं। इससे शरीर में कई तरह की समस्याएं पैदा होने लगती हैं। जिनके कारण पेट में दर्द, पेट का खराब होना, उल्टी, मितली, दस्त, डायरिया आदि समस्याएं हो सकती हैं। कई बार व्यक्ति को इनके परिणाम लंबे समय बाद किसी रोग के रूप में नजर आते हैं। इसलिए विरुद्ध आहार को साथ में नहीं खाना चाहिए। यहां जानिए उन पांच चीजों के बारे में जिन्हें दही के साथ खाने की मनाही है।

दूध-
दही जब खट्टा होता है तो तमाम लोग इसमें दूध को मिलाकर इसका सेवन करते हैं, जो कि पूरी तरह से गलत है। दूध से दही जरूर बनता है, लेकिन इस प्रक्रिया में उसकी तासीर और स्वभाव बदल जाता है। इसलिए दूध और दही का सेवन साथ में नहीं किया जा सकता। ये आपके डाइजेशन को खराब कर देता है और इससे एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

प्याज-
बहुत से लोग दही और प्याज को साथ खाते हैं। कुछ लोग तो प्याज का रायता बनाकर खाते हैं। लेकिन दही और प्याज का मेल सेहत के लिहाज से ठीक नहीं माना गया है। इसे खाने से आपको एलर्जी, उल्टी, गैस, एसिडिटी जैसी समस्या हो सकती है।

आम-
आम और दही का सेवन भी साथ में नहीं करना चाहिए। आम की प्रकृति गर्म होती है और दही तासीर में ठंडा होता है। इन दोनों को साथ में खाने से आपके शरीर में विषाक्त पदार्थ बन सकते हैं। ऐसे में फूड पॉयजनिंग का खतरा बढ़ जाता है और स्किन से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।

तली भुनी चीजें-
तमाम लोग पकौड़ों और पराठों के साथ दही का सेवन करते हैं। जबकि द​ही चिकनी चीजों को पचाने में समस्या पैदा करता है। इसके कारण पाचन प्रक्रिया गड़बड़ा जाती है और दही के पोषक तत्व भी शरीर को नहीं मिल पाते।

मछली-
मछली खाने वालों को भी दही का सेवन साथ में नहीं करना चाहिए। मछली और दही का साथ सेवन करने से आपका पेट बिगड़ सकता है। अपच, गैस, पेट दर्द, उल्टी आदि की समस्या होने के साथ आपको कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं।

उड़द दाल-
उड़द दाल और दही का सेवन एक साथ ना करें। ऐसा इसलिए क्योंकि इसका पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। इससे गैस, एसिडिटी, सूजन, लूज मोशन,और दस्त की समस्या हो सकती है।

LIVE TV