Diwali 2021 : छोटी दीपावली नरक चतुर्दशी आज, जानिए शुभ मुहूर्त

छोटी दीपावली का पर्व धनतेरस के अगले दिन मनाया जाता है। छोटी दीपावली को नरक चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है। नरक शब्द पौराणिक कथाओं में वर्णित दैत्य राजा नरकासुर से संबंधित है। वहीं चतुर्दशी का अर्थ होता है चौदहवां दिन। छोटी दीपावली को हिंदू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है।

छोटी दीपावली का पर्व इस बार 3 नवंबर 2021 को मनाया जा रहा है। यह दीपावली के एक दिन पहले होता है। दीपावली इस बार 4 नवंबर को मनाई जा रही है।

छोटी दीपावली का शुभ मुहूर्त

हिंदू समुदाय के लोग पूजा-पाठ व धार्मिक अनुष्ठान के लिए अनुकूल समय को शुभ मुहूर्त के नाम से जानते हैं। इस बार छोटी दीपावली 3 नवंबर 2021 को पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 09.02 बजे से अगले दिन 06.03 बजे तक है।
स्नान या अभयंगा स्नान का समय सुबह 5 बजकर 40 मिनट से 6 बजकर 3 मिनट तक रहेगा। मान्यता है कि पवित्र स्नान से मनुष्य की आत्मा को शुद्धि प्राप्त होती है। इसी के साथ मौत के बाद उसे नरक से भी छुटकारा मिलता है।

LIVE TV