Diwali 2021: इस बार की दीवाली मनाएं ईको-फ्रेंडली, फॉलो करें यह टिप्स

इस दिन घर में दीपों को जलाने की पुरानी परंपरा है, इसके साथ ही लोग घरों को मिट्टी के दियों और लाइटों से सजाते है। इस त्योहार को अच्छे से मनाने के लिए लोग घरों में रंगोली बनाते और लाइटिंग करते है। शाम को पूजा के समय नए कपड़े पहनकर पूजा पाठ करते हैं। इस दिन लक्ष्मी-गणेश की पूजा होती है, इसके साथ ही कुबेर जी का भी पूजा करी जाती है। पूजा करने के बाद लोग पटाखे जलाते है, जिससे वातावरण काफी दूषित हो जाता है।

वातावरण दूषित होने के कारण पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचता है, लोगों के स्वास्थय में भी काफी असर देखने को मिलता है। इससे बचने के लिए ईको फ्रेंडली दीवाली को बढावा दिए जाने की बात करी जाती है। दीवाली क्रिएटिव और मजेदार तरीके से अपने परिवार और दोस्तों के साथ मनाएं। पटाखे के बिना भी मजेदार तरीके से ईको फ्रेंडली दीपावली मनाई जा सकती है। तो चलिए आपको बताते है पटाखों के बिना दीवाली कैसे मनाई जाए-

  1. पटाखों को कहे Bye-Bye
    बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए कई राज्‍य सरकारों ने अपने यहां पटाखों पर बैन लगा रहा है। पटाखों की जगह आप बलून या रंगीन कागज के गुब्‍बारों लाए और बच्‍चों को इसी से खेलने के लिए कहें। वे इन्‍हें फुलाकर एक दूसरे के साथ फोड़कर मजे कर सकते हैं। यह एक क्रिएटिव और मजेदार तरीका हो सकता है।

2. करें दीप और लाईट का प्रयोग
घरों को सजाने के लिए इन दिनों बाजार में तरह तरह के दीये और एलईडी लाइट मिल रहे हैं। ऐसे में आप मोमबत्तियों की बजाए इनका प्रयोग करें। दरअसल मोमबत्तियों में पेट्रोलियम पदार्थ होते हैं जो पर्यावरण को नुकसान पहुचाते हैं। जबकि एलईडी लाइट बिजली की खपत को कम करता है। इसके अलावा आप मिट्टी के दीप भी जला सकते है, जिससे कुम्हारों को भी लाभ होगा।

3.ऑर्गेनिक रंगोली बनाएं
आप अगर कैमिकल वाले रंगों से रंगोली बनाएंगे तो ये जमीन को प्रदूषित कर सकता है। ऐसे में अगर आप घर में उपस्थित वस्तु से बनाए तो बेहतर होगा। आप चावल, दाल या फूल आदि का प्रयोग कर रंगोली बनाएंगे तो ये ट्रेडिशनल के साथ-साथ खूबसूरत और रासायन मुक्‍त भी रहेगा। आप इसके लिए चावल, हल्दी, कॉफी पाउडर और कुमकुम का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा तरह-तरह के फूल-पत्ती का प्रयोग भी कर सकते है।

4.ऑर्गेनिक गिफ्ट रहेगा खास
दिवाली पर तोहफे देने की परंपरा होती है। ऐसे में अगर आप लोगों को चमकीली पॉलिथिन की बजाए न्‍यूज पेपर या हैंडमेड पेपर से अच्‍छी तरह से रैप कर गिफ्ट दें तो ये सभी को काफी पसंद आएगा। इस दिन आप ड्राई फ्रूट्स आदि या छोटे पौधे आदि तोहफे में दे सकते हैं। क्रिएटीव दिमाक लगाकर घर पर मौजूद वस्तुओं से हैंडमेड गिफ्टस तैयार कर सकते है।

LIVE TV