Diwali 2021 : इस दिवाली 60 साल बाद बन रहा महा संयोग, चार ग्रह एक ही राशि में…

दिवाली के पर्व में अब कुछ ही समय शेष रह गया है। इस साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तारीख 4 नंवबर 2021 दिन गुरुवार को दिवाली मनाई जाएगी। इस साल दिवाली में दुर्लभ संयोग बन रहा है। ज्योतिष के मुताबिक चार ग्रह एक ही राशि में हैं। यानि एक ही राशि में इन ग्रहों की युति है। ऐसे ये दिवाली आप के लिए अत्यंत शुभ है। इस दिवाली 60 साल बाद महा संयोग भी बन रहा है।

Light, love and prayers: Celebrating Diwali in Pakistan - Pakistan -  DAWN.COM

चार ग्रह एक साथ तुला राशि में

ज्योतिष के अनुसार तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। मां लक्ष्मी की पूजा से शुक्र ग्रह की शुभता में वृद्धि होती है। वहीं, सूर्य को ग्रहों का राजा, मंगल को ग्रहों का सेनापति और बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा गया है। इसके साथ ही चंद्रमा को मन का कारक माना गया है। वहीं, सूर्य पिता तो चंद्रमा को माता कारक माना गया है।

Diwali 2021

60 साल बाद बन रहा महा संयोग

इसी के साथ ही 60 साल बाद महासंयोग बन रहा है। ज्योतिषों के मुताबिक, दिवाली से पहले कार्तिक कृष्ण पक्ष को आने वाले पुष्य नक्षत्र में नया सामान खरीदना शुभ माना जाता है। क्योंकि शनि देव पुष्य नक्षत्र के स्वामी हैं। ऐसी मान्यताएं हैं कि शनि के नक्षत्र में मिलने वाले शुभ परिणाम लंबे समय तक बने रहेते हैं। हालांकि इस बार का पुष्य नक्षत्र खास होगा, क्योंकि पुष्य नक्षत्र पर मकर में राशि शनि-बृहस्पति का ऐसा संयोग 60 साल पहले 5 नवंबर 1344 को बना था।

Diwali Hindu Festival of Lights | New York Latin Culture Magazine

दिवाली शुभ मुहूर्त

  • दिवाली- 4 नवंबर, 2021, गुरुवार
  • अमावस्या तिथि प्रारम्भ- 04 नवंबर 2021 को प्रात: 06:03 बजे से
  • अमावस्या तिथि समाप्त- 05 नवंबर 2021 को प्रात: 02:44 बजे तक
  • दिवाली लक्ष्मी पूजा मुहूर्त- शाम 6:09 मिनट से रात्रि 8:20 मिनट
  • अवधि: 1 घंटे 55 मिनट
LIVE TV