diwali 2020: जाने रंगोली बनाने का महत्व, तभी मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दिवाली के दिन दीये जलाने के साथ घरों के अंदर रंगोली बनाने की एक खास परंपरा है और इसे बेहद ही शुभ माना जाता है। दिवाली के दिन रंगोली बनाने से माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है। रंगोली को विशेष रूप से घर के मुख्य द्वार पर बनाया जाता है। क्योकि माना जाता है कि दीवाली के दिन देवी -देवताओं का घरो में आगमन होता है। तो उनके स्वागत के लिए इसे शुभ माना जाता है।

रंगोली को घर के मुख्य द्वार पर इसलिए बनाया जाता है क्योकि मां लक्ष्मी के मुख्य द्वार से ही घर में प्रवेस करती है।


रंगोली में ज्यादातर कमल का फूल या फिर लक्ष्मी की पद चिन्ह बनाया जाता है। यह रंगोली समृद्धि और मंगलकामना का संकेत देती हैं।

रंगोली घरों के मुख्य द्वार पर बनाने से नकारात्मक उर्जा घरों से दूर रहती हैं और सकारात्मक ऊर्जा का घरों में संचार होता है।


मुख्य द्वार की रंगोली के दोनों तरफ दीपक जरुर जलाना चाहिए तभी या जागृत होगी और घर में धन का आगमन होगा।

LIVE TV