दयाबेन ने आखिरकार शो को कह ही दिया टाटा, बाय-बाय!
मुंबई। सब टीवी चैनल के फेमस शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से दिशा वकाणी का सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। शो में दिशा सालों से दयाबेन के किरदार को निभाती रही हैं। शो पर उन्हें दोबारा देखने की आस लगाए बैठे फैंस की उम्मीदों पर फुलस्टॉप लग गया है। जुलाई 2008 से फैंस से जुड़ा दिशा का रिश्ता अब टूटने की कगार पर आ गया है।
हाल ही में आई खबरों के मुताबिक, दिशा वकाणी अब शो पर नहीं लौटेंगी। उन्होंने शो को छोड़ने का फैसला ले लिया है। कुछ महीनों पहले खबरें आई थीं कि दिशा जल्द ही शो पर वापस नजर आएंगी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
कुछ महीनों पहले (सितम्बर 2017 में) दिशा ने प्रेगनेंसी की वजह से लीव ली थी। इस वजह से वह शो का हिस्सा नहीं रह पाई थीं। बेटी के 4 महीने के हो जाने के बाद शो पर उनके लौटने की खबरें आने लगी थीं। लेकिन अब खबर आई है कि दिशा कुछ और समय तक अपनी बेटी पर ध्यान देना चाहती हैं। इसलिए वह शो को हमेशा के लिए टाटा बाय बाय बोल देंगी।
बता दें, भले ही फैंस को दयाबेन की कमी खल रही है लेकिन टीआरपी लिस्ट में शो अभी भी टॉप 5 में बना हुआ है।
दिशा के बिना शो की कल्पना करना मुश्किल है। मेकर्स भी उन्हें रीप्लेस नहीं चाह रहे थे। इस बात का खुलासा तभी हो गया था कि दिशा को 5 से 6 महीनों का ब्रेक दिया गया था।
यह भी पढ़ें: पैडमैन को पटखनी देकर साल की दूसरी कमाऊ फिल्म बनी ‘#SKTKS’
दिशा वकाणी ने 24 नवंबर 2015 को दिशा ने मुंबई के चार्टर्ड अकाउटेंट मयूर पाडिया से शादी की थी। दिशा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के अलावा ‘जोधा-अकबर’, ‘लव स्टोरी 2050’, ‘देवदास’ और ‘मंगल पांडे’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।