चीन में मिला 3.2 करोड़ साल पुराने पेड़ का जीवाश्म

डिपटेरोनिया पेड़बीजिंग| वैज्ञानिकों की एक टीम ने चीन के युनान प्रांत में एक डिपटेरोनिया पेड़ का 3.2 करोड़ साल पुराना जीवाश्म खोज निकाला है।

पाकिस्तान में हिंसक झड़पों के बाद कानून मंत्री ने दिया इस्तीफा

अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। ऐसा पहली बार है जब शुरुआती आदिनूतन युग (ओलिगोसीन युग) का जीवाश्म पूर्वी एशिया में पाया गया है।

डिपटेरोनिया, पलेयिओजीन दौर में उत्तरी गोलार्ध में व्यापक रूप से पाया जाता था, लेकिन प्रारंभिक आदिनूतन युग में यह उत्तर अमेरिका में लुप्त हो गया था। डिपटेरोनिया पर्णपाती फूलों की झाड़ियां या छोटे पेड़ होते थे।

बाली में ज्वालामुखी को लेकर अलर्ट उच्च स्तर पर, हवाईअड्डा बंद

शीशुहांगबाना उष्णकटिबंधीय बॉटेनिकल गार्डन के शोधकर्ता और लेख के लेखकों में से एक झॉ झेकुन ने कहा कि वैज्ञानिकों ने पाया कि युनान में पाया गया डिपटेरोनिया जीवाश्म उत्तरी अमेरिका में पाए गए जीवाश्म जैसा ही था, जिसका मतलब है कि करीब 3.2 करोड़ वर्ष पहले पूर्वी एशिया और उत्तरी अमेरिका की वनस्पतियां तकरीबन समरूप थीं। शीशुहांगबाना उष्णकटिबंधीय बॉटेनिकल गार्डन, चीन की विज्ञान अकादमी का हिस्सा है।

देखें वीडियो :-

https://youtu.be/vtrvT1UncYM

LIVE TV