बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

गंगा स्नानहरिद्वार। बुद्ध पूर्णिमा पर्व पर श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी सहित अन्य गंगा स्नान घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य को अर्ध्य देकर सुख समृद्धि की मनोकामना की। इस दौरान लोगों ने दान पुण्य आदि जैसा काम किया। बैसाख माह की पूर्णिमा को ही भगवान बुद्ध का जन्म भी हुआ था। इसलिए इसे बुद्ध पूर्णिमा भी कहते हैं। इसी के चलते श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी, सुभाष घाट, राम घाट, बिरला घाट, प्रेमनगर घाट सहित अन्य गंगा घाटों पर सुबह से ही स्नान करना आरंभ कर दिया था।

मोबाइल एप के जरिए सलमान तलाश रहे एक्ट्रेस, आप भी भेज सकते हैं वीडियो

हरकी पैड़ी पर सुबह गंगा आरती में भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह की आरती में सैंकडो श्रद्धालुओं ने गंगा आरती में भाग लेकर मां गंगा के जयकारे लगाने के साथ ही मां गंगा की अविरलता, पवित्रता का सकंल्प भी लिया। वहीं, गुरुवार 21 सितंबर से नवरात्र आरंभ हो जाएंगे और 9 दिनों तक देवी की स्तुति होगी। तत्पश्चात दसवें दिन दशहरा होगा। हरकी पैड़ी सहित अन्य गंगा घाटों पर स्नान के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रही।

प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किया गए थे। जगह जगह तैनात पुलिसकर्मी संदिग्धों पर नजर गढ़ाए रहे। इस दिन सभी ज्ञान और अज्ञात पितरों अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध कर्म कर्मकांड कराए जाते हैं। धर्म नगरी में इसके लिए मंगलवार रात से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी।

इस दिन का तीर्थनगरी में कितना महत्व है, इसका अनुमान आज इस बात से ही लगाया जा सका है की प्रशासन ने आज के दिन जिले में सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा कर दी थी। पुलिस को व्यवस्था दुरूस्त बनाए रखने के लिए हर मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है और कई रास्तों पर वाहन का आवागमन को रोक दिया है। बहुत सी जगहों पर रास्ते डाइवर्ट भी किए गए।

सीएम योगी: नवरात्र में सभी शक्तिपीठों को 24 घंटे मिलेगी बिजली

 

LIVE TV