भारतीय युवा कांग्रेस: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह के आवास के बाहर हुआ प्रदर्शन, लोगों ने कहा कमर टूट गई

भारतीय युवा कांग्रेस ने शनिवार को पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर ये प्रदर्शन किया गया। कुछ महीनों से पेट्रोल के दामों में लगातार वृद्धि हो रही हैं। कई शहरों में पेट्रोल के दाम आसमान छू रहें हैं। अधिकतर राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 के पार चले गए  हैं।

भारत में बढ़ते पेट्रोल के दामों को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस ने पेट्रोलियम मंत्री के घर के बाहर शनिवार को प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने कहा कि भारत की जनता बढ़ते महंगाई से परेशान हो गई हैं। जनता अब बदलाव चाहती हैं। आज घरेलू गैस की कीमत आसमान छू रहा हैं जिसके कारण आम जनता का बजट बिगड़ गया हैं। जहां 2013 में बीजेपी सरकार महंगाई को लेकर प्रदर्शन करती हैं वहीं सत्ता में आने के बाद महंगाई पर चुप्पी साधी हैं। बीजेपी सरकार जनता को लूट रही हैं। सब कुछ निजी हाथों में सौंपती जा रही हैं।

वहीं आगे कहा कि सरकार का बस एकमात्र काम रह गया है जनता के पैसों से अपना खजाना भरना। कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम 100 से ऊपर चले गए हैं। लेकिन सरकार इस विषय पर कोई विचार नहीं कर रही हैं। भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा पूरे भारत में लाखो युवा बेरोजगार हैं सरकार हाथ पर हाथ धरी बैठी हैं। उसके ऊपर मंहगाई ने आम जनता की कमर थोड़ दी हैं। जहां पहले 100 रुपए में लोगों दो से तीन दिन तक अपनी गाड़ी से OFFICE अप-डाउन कर लेते थे तो आज महंगे पेट्रोल के कारण दूसरे ही दिन पेट्रोल भरने को मजबूर हैं। इस महंगाई के कारण आम जनता का बजट बिगड़ गया हैं।

LIVE TV