दिल्ली कांग्रेस ने दी मंजूरी, राहुल गांधी का पार्टी अध्यक्ष बनना तय

दिल्ली कांग्रेसनई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी अपनी दिशा और दशा सुधारने के मद्देनजर एक अहम् फैसला लेने जा रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने निर्णय किया है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद पर जल्द से जल्द राहुल गांधी को बैठाया जाये। इन सबके बीच राजनीतिक गलियारों में भी इस बात की चर्चा तेज़ हो चली है।

अब पैलेट गन के साथ चलेगी AK 47, पर नहीं मिलेगी मौत

दिल्ली कांग्रेस ने यह प्रस्ताव पास किया है कि राहुल गांधी ऑल इंडिया कांग्रेस का अध्यक्ष पद स्वीकार करें। इसी के साथ ऐसा प्रस्ताव पास करने वाला दिल्ली पहला राज्य बन गया।

इस बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, दिल्ली अध्यक्ष अजय माकन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जनार्दन द्विवेदी, सज्जन कुमार और जेपी अग्रवाल जैसे बड़े चेहरे मौजूद थे। इस प्रस्ताव को पार्टी दफ्तर में मौजूद 288 डेलिगेट्स ने हाथ उठाकर अपना समर्थन दिया।

बता दें इस दौरान पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को दिल्ली के सरोजिनी नगर से डेलीगेट् चुना गया। जब राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पेश किया गया, तो मनमोहन सिंह ने भी हाथ उठाकर अपना समर्थन दिया। इसे राहुल को कांग्रेस की कमान सौंपने की दिशा में पहला कदम माना जा रहा है।

वहीं कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने इस फैसले पर खुशी ज़ाहिर करते हुआ कहा, ‘पार्टी ने युवा राहुल गांधी को कमान सौंपने का फैसला किया है। जोकि देश के हित में है’।

इनके अलावा कांग्रेस दिल्ली अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि हमें यकीन है कि हमारे चुने हुए प्रतिनिधि देश को आगे ले जाने के लिए राहुल गांधी के नेतृत्व में अच्छा काम करेंगे।

सांप्रदायिकता, जातिवाद, क्षेत्रवाद देश के विकास में बाधक : राजनाथ

पहली बार एक साथ एक मंच पर दिखे दो महारथी…

कांग्रेस नेता संजय सिंह ने मनमोहन सिंह और सज्जन कुमार के मंच साझा करने पर कहा कि किसी पर केस चल रहा है, इसका मतलब यह नहीं कि वो दोषी हो गया।

उन्होंने कहा, ‘सज्जन कुमार हमारे पूर्व सांसद हैं और मनमोहन सिंह पूर्व प्रधानमंत्री हैं। अगर सज्जन कुमार के खिलाफ आरोप है, तो हममें से कई लोगों के खिलाफ भी कई केस होंगे, जिन्होंने धरना प्रदर्शन किया है और कई आंदोलन किये है’।

कांग्रेसी नेता ने कहा कि इसका मतलब यह नहीं कि हम अपने पार्टी के कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले सकते। सिख दंगे में जो भी आरोप लगे हैं, उन पर न्यायिक प्रक्रिया के तहत फैसला होगा।

संजय सिंह ने कहा कि आरोप किसी पर भी लग सकते हैं, जब तक कानून द्वारा उनको दोषी करार नहीं दिया जाता है, तब तक वह पार्टी के कार्यक्रम में हिस्सा ले सकता हैं।

इसके अलावा कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने कहा कि मेरा मानना है कि जीएसटी में काफी कुछ सुधार लाया जा सकता है। यह थोड़ी बहुत छूट जो भी है वह गुजरात के चुनाव को ध्यान में रखकर दी गई है।

पीएम मोदी पर भड़के राहुल गांधी, अपने फैसलों से देश के कर रहे गुमराह

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को कोई भी चीज लागू करने से पहले उसका पूरा अध्ययन करना चाहिए और उसके बाद ही लागू करना चाहिए।
अनवर के मुताबिक पहले सरकार ने जीएसटी की खूब तारीफ की। उसके बाद जब जनता का आक्रोश देखा, तो फिर सुधार की बात करने लगी है।

LIVE TV