पूरा हुआ फैंस का ख्वाब, रणबीर ने थामा दीपिका का हाथ
मुंबई। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण को साथ हाथों में हाथ डालकर चलते हुए देखने कि लिए उनके फैंस एक अर्से से बेकरार थे। कभी रिलेशनशिप में रह चुके इन स्टार्स की राहें आज भले ही पूरी तरह अलग हैं पर फैंस इन्हें साथ देखकर आज भी उतने ही खुश होते हैं जितना पहले हुआ करते थे। दोनों को साथ देखने के फैंस के सपने को मनीष मल्होत्रा ने पूराकर दिया है। हाल ही में रणबीर और दीपिका एक दूसरे का हाथ थामे नजर आए।
लंबे समय से दोनों सुर्खियों में थे। मनीष ने इस महीने की शुरुआत में ही घोषणा कर दी थी कि रणबीर और दीपिका उनके लिए रैंप वॉक करेंगे। हालांकि उसके कुछ दिन बाद ही रणबीर की खराब तबियत की वजह से शो पोस्टपोन कर दिया गया था।
शो के पोस्टपोन होने से फैंस के दिल टूट गए थे। पहले 9 अप्रैल को आयोजित होने वाला ‘मिजवान फैशन शो’ अब बीते दिन हो गया है। बीते दिन रैंप पर रणबीर और दीपिका हाथों में हाथ डालकर मनीष की डिजाइन की ड्रेस में जलवे बिखेरते दिखे।
इस दौरान दोनों ने काफी मस्ती भी की। सोशल मीडिया पर मिजवान फैशन शो के कई वीडियो शेयर किए गए हैं। इसमें से कुछ वीडियो बैकस्टेज के भी हैं। शो में रणबीर ने ब्लैक कलर का कुर्ता-पजामा और दीपिका ने सिल्वर कलर के हैवी लहंगा पहना था।
यह भी पढ़ें: Movie Review : मास्टरपीस है ‘बेयॉन्ड द क्लाउड्स’, ये नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा
बता दें, ब्रेकअप के बावजूद दोनों के बीच अभी भी काफी अच्छी केमिस्ट्री है। ‘बचना ऐ हसीनों’, ‘यह जवानी है दीवानी’ और ‘तमाशा’ जैसी फिल्मों में फैंस इन्हें मोस्ट रोमांटिक जोड़े के तौर पर देख चुके हैं। तीनों ही फिल्मों में इन्हें बहुत पसंद किया गया था।
Congratulations @AzmiShabana @mantagoyal @ManishMalhotra & the entire @MWSYouth team on yet another successful year & a breathtaking show. The ever so ethereal @deepikapadukone & #RanbirKapoor were absolutely stunning. #TheWalkOfMijwan pic.twitter.com/5WQ1KoIeOU
— Saiyami Kher (@SaiyamiKher) April 19, 2018
[HQ PICS] Deepika Padukone looking ethereal as she walks the ramp at #TheWalkOfMijwan show😍 pic.twitter.com/89lZckWZyj
— Deepika Padukone FC (@DeepikaPFC) April 19, 2018
[More Pictures] Ranbir Kapoor and Deepika Padukone at #TheWalkOfMijwan pic.twitter.com/BLtLteT1XB
— Ranbir Kapoor Universe (@RanbirKUniverse) April 19, 2018