रोजाना रात में दूध में मिलाकर ले ये चीज, ठीक होगी बरसों पुरानी हकलाने की बीमारी

हकलाने की बीमारीनई दिल्ली। खजूर के सूखे हुए रूप को छुहारा कहा जाता है। छुहारा में भरपूर मात्रा में पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जोकि सेहत के काफी फायदेमंद होते हैं। साथ ही छुहारा में फाइबर, आयरन, कैल्शियम, जिंक और मैग्नीशियम पाया जाता है। छुहारा वजन कम करने में, कैंसर, और दिल से जुड़ी सभी समस्याओं के लिए बेहद गुणकारी होता है। तो चलिए जानते है छुहारा के अन्य फायदों के बारे में-

छुहारा में भरपूर मात्रा में विटामिन ए,बी पाया जाता है। जो कि आपकी स्किन के लिए काफी फायदेमंद है। साथ ही यह आपके बॉडी में नए सेल्स का निर्माण करता है।

रोजाना रात को सोते समय छुहारों को दूध में उबालकर पीयें। इसको पीने के 2 घण्टे बाद तक पानी न पीयें। इसके रोजाना प्रयोग से तीखी, भोंड़ी, आवाज साफ हो जाती है।

यह भी पढ़ें-सर्दियों में हल्दी रखेगी आपको हेल्दी, यूं करें इसका उपयोग

रोजाना दो या तीन छुहारे दूध में पका के पीने से बल और वीर्य की वृद्धि होती है।

इसमें पाया जाने वाला मैग्नीशियम आपके शरीर में जाकर शुगर को कंट्रोल करता है। जिसके कारण आप डायबिटीज जैसी समस्या से बच सकते हैं।

कम रक्तचाप वाले रोगी 3-4 खजूर गर्म पानी में धोकर गुठली निकाल दें। इन्हें गाय के गर्म दूध के साथ उबाल लें। उबले हुए दूध को सुबह-शाम पीएं। कुछ ही दिनों में कम रक्तचाप से छुटकारा मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें-जानिए… सरसों के तेल पर भारत के मशहूर शेफ की राय

एक गिलास दूध में पांच छुहारा डालें। इसमें पांच दाने काली मिर्च, एक दाना इलायची मिलाएं और अच्छे से उबाल लें। रात सोने से पहले इस पेय में एक चम्मच घी मिलाकर पियें। सर्दी-जुकाम छू मंतर हो जाएगा। यह पेय साइनस के रोगियों के लिए भी बहुत उपयोगी है।

छुहारों का सेवन करने से कब्ज में आसानी से राहत पाई जा सकती है। इसमें पोटेशियम होता है, इसलिए आप इसका सेवन दूध में डालकर भी कर सकती हैं।

सिर दर्द होने पर छुहारे की गुठली को पानी में घिसकर माथे पर लेप की तरह लगाने से सिर का दर्द दूर हो जाता है।

छुहारे वाले दूध में अधिक मात्रा में पौटैशियम होता हैं। इसका सेवन करने से पेट दर्द और डायरिया जैसी समस्या से निजात मिल जाता हैं।

छुहारे में कैल्शियम, कॉपर, मिनरल्स, मैग्नीज और सेलेनियम होता है, इसलिए छुहारों का सेवन दूध में डालकर करना चाहिए। इससे हमारी हड्डियां मजबूत हो जाती है।

छुहारे में होने वाले फाइबर कोलोन कैंसर को दूर करने में मददगार है। इनका सेवन करने से कैंसर का खतरा कम हो जाता है। इसलिए रोजाना दूध में छुहारे डाल कर इनका सेवन करना ना भूलें।

अगर बहुत ज्यादा स्लिम हैं तो दूध में छुहारे को भिगोकर पी सकते हैं। छुहारे में कॉपर, मिनरल्स और प्रोटीन होता है, जो कि हमारा वजन बढ़ाने में मददगार है।

सर्दी के दिनों में कई महिलाओं को मासिक धर्म से जुड़ी समसयाएं भी होती हैं, इसके लिए छुहारे फायदेमंद है। छुहारे खाने से मासिक धर्म खुलकर आता है और कमर दर्द में भी लाभ होता है।

LIVE TV