सत्य घटना:भगवान राम के वियोग में दशरथ ने वास्तव में प्राण दिए त्याग
रामलीला मंचन करते समय दशरथ ने वास्तव में प्राण त्याग दिए। हम बात कर रहे है बीते दिनों हो रहे, रामलीला की। जहां रामलीला के दौरान दशरथ का अभिनय कर रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई।

घटना बिजनौर की हैं जहां रामलीला के दौरान राजेंद्र सिहं की जान चली गई। दरअसल यूपी के बिजनौर जिले के हसनपुर गांव निवासी राजेंद्र बीते दिनों रामलीला में दशरथ का किरदार निभा रहे थे। दृश्य ऐसा था कि राम 14 वर्ष के लिए वनवास जा रहे थे। राम के वनवास के जाने के बाद राजा दशरथ भगवान राम के वियोग में व्याकुल हो जाते हैं। और राम के वियोग में अपने प्राण त्याग देते हैं। लेकिन इस दृश्य के बाद दशरथ का किरदार निभा रहे राजेंद्र मंच से उठते ही नहीं हैं। लोगों ने कई बार उठने को कहा लेकिन वह नहीं उठे फिर देखा गया तो उन्होंने वास्तव में प्राण त्याग दिए थे।

लोगों ने बताया कि राम के वन चले जाने के बाद दशरथ का वियोग का दृश्य था जिसमें उनके प्राण चले जाते हैं और पर्दा गिर जाता है जिसके बाद दशरथ का किरदार निभा रहे राजेंद्र मंच से उठे ही नहीं बाद में लोगों ने जा के देखा तो वास्तव में उनके प्राण चले गए थे।