#CWG2018 (कुश्ती) : टेलर फोर्ड को मात देकर साक्षी ने जीता कांस्य पदक

गोल्ड कोस्ट: रियो ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता महिला पहलवान साक्षी मलिक ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन शनिवार को कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है।

साक्षी मलिक

साक्षी ने महिलाओं की फ्री स्टाइल कुश्ती के 62 किलोग्राम भारवर्ग के मुकाबले में न्यूजीलैंड की टेलर फोर्ड को मात देकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

यह भी पढ़ेंः #CWG2018: (भालाफेंक) : नीरज चोपड़ा ने जीता स्वर्ण पदक

यह भी पढ़ेंः #IPL2018: पहली जीत की तलाश में उतरेंगी MI और DD की टीमें

साक्षी ने यह मुकाबला अपने मजबूत डिफेंस के दम पर 6-5 से जीता। अंतिम राउंड में टेलर ने साक्षी को पटक दिया था, लेकिन इस दिग्गज पहलवान ने अपने डिफेंस के कारण टेलर को जरूरी अंक नहीं लेने दिए और महज एक अंक के अंतर से कांस्य पर कब्जा किया।

LIVE TV