
नई दिल्ली। दही जलेबी का नाम सुनते ही कुछ लोगों के मुंह में पानी आने लगता है तो वहीं कुछ लोग इस देखते ही मुंह सुकोडने लग जाते हैं। लेकिन आज जो हम आपको बताने जा रहे हैं उसे सुनकर आप भी हर रोज दही जलेबी खाना शुरू कर देंगे। जी हां, दही जलेबी खाने से शरीर के कई रोगों से छुटकारा पाया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं इसके अन्य फायदों के बारे में-
माइग्रेन
माइग्रेन एक ऐसी बीमारी है जिससे आधे सिर में दर्द होता है। माइग्रेन के दर्द से बचने के लिए दही-जलेबी बेहद फायदेमंद होती है। यदि सुबह-सुबह आप रोज दो जलेबी दूध के साथ खाएंगे तो जल्द ही आपका माइग्रेन खत्म हो जाएगा।
हांथ-पांव फटना
अक्सर ठंड से हमारे हांथ-पांव फटने लगते हैं। तो ऐसे में अगर आप रोज एक जलेबी का सेवन करें तो जल्द ही इस परेशानी से बचा जा सकता है।
यह भी पढ़ें-नींबू पानी के सुने होंगे कई फायदे, अब जाने इसके साइड इफेक्ट
सेक्स की इच्छा बढ़ाए
बढ़ती उम्र के साथ मनुष्य में सेक्स करने की इच्छा खत्म सी होने लगती है। लेकिन इस इच्छा को बढ़ाया भी जा सकता है। और इसमें सबसे ज्यादा सहायक होती है जलेबी। अगर आप दो जलेबी रोज़ एक गुलाब जामुन के साथ खाते हैं तो आपके अंदर सेक्स करने की क्षमता बढ़ेगी। और एक बार फिर आप अपने वैवाहिक जीवन को खुशी खुशी जी सकते हैं।
यह भी पढ़ें-स्टडी: इसे पढ़कर आप नहीं कहेंगे, कुछ मीठा हो जाए
तनाव
अक्सर बच्चे पढ़ाई-लिखाई करते समय ज्यादा इस्तेमाल दिमाग का करते हैं। उन बच्चों को जलेबी का सेवन अवश्य करना चाहिए। क्यौंकि जलेबी का मीठा स्वाद आपके मूड को खुशनुमा बनाता है।
मोटापा बढांए
अगर आप भी बहुत पतले हैं और मोटे होना चाहते हैं तो आप रोज देसी घी में निकली जलेबी खाना शुरू कर दें। ऐसा करने से जल्द ही आप मोटे होने लगेंगे।