
अयोध्या राम मंदिर ‘रामधन’ गबन विवाद के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की 6 जुलाई को दोपहर 3 बजे मणिराम दास छावनी में महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है।
बैठक के प्रमुख एजेंडे
- SIT की गोपनीय जांच रिपोर्ट पर चर्चा
- ट्रस्ट महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफों पर विचार
- मंदिर प्रबंधन की नई व्यवस्था और खाली पदों पर चयन
सवाल खड़े
सूत्रों के अनुसार, SIT की अंतरिम रिपोर्ट बैठक में रखी जाएगी। लेकिन सवाल उठ रहे हैं कि क्या SIT ने आधिकारिक तौर पर यह गोपनीय रिपोर्ट ट्रस्ट को सौंपी है? अगर नहीं, तो इसे एजेंडे में कैसे शामिल किया गया?
अध्यक्षता पर असमंजस
ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास लखनऊ के अस्पताल में भर्ती हैं। बैठक की अध्यक्षता कौन करेगा, इसे लेकर अभी साफ नहीं है। बैठक की सूचना पत्र पर भी हस्ताक्षर नहीं हैं।



