घरेलू हिंसा मामले में पेश नहीं होने पर कोर्ट ने Honey Singh को लताड़ा

बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर यो यो हनी सिंह(Honey Singh) के खिलाफ उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने उनपर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। ऐसे में केस की सुनवाई चल रही है पर गायक लगातार दूसरी बार भी कोर्ट में पेश नहीं हुए। जिससे अदालत ने उनके पेश नहीं होने और उनका मेडिकल रिकॉर्ड और आय हलफनामा दाखिल नहीं करने पर नाखुशी जाहिर की।

All the shocking allegations made by Yo Yo Honey Singh's wife Shalini  Talwar against the rapper and his family

हनी सिंह(Honey Singh) ने कोर्ट से पेश ना होने की छूट मांगी है। रैपर के वकील का कहना है कि उनके क्लाइंट की तबीयत ठीक नहीं है जिसके चलते वो सुनवाई के दौरान पेश नहीं हो पाएंगे। दूसरी बार भी आदेश की अवहेलना करने पर कोर्ट ने हनी सिंह को फटकार लगाई गई है। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह ने कहा, “कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। यह देखकर हैरान हूं कि इस मामले को इतने हल्के में कैसे लिया जा रहा है।” जब गायक पेश नहीं हुआ, तो उनकी पत्नी शालिनी तलवार अदालत में पेश हुई।

बता दे शालिनी ने ‘घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम, 2005’ के तहत हनी सिंह के खिलाफ दिल्ली की तीस हजारी अदालत में केस दर्ज कराया था। हिरदेश सिंह (यो यो हनी सिंह का असली नाम) और शालिनी की शादी 2011 से हुई है। इससे पहले, वे एक दशक से अधिक समय तक रिश्ते में थे। हालाँकि, यह केवल 2014 में था जब सभी को हनी सिंह की वैवाहिक स्थिति के बारे में पता चला क्योंकि उन्होंने जानकारी को गुप्त रखा था।

हनी सिंह(Honey Singh) को पिछली सुनवाई के वक्त कोर्ट ने अपनी इनकम का एफीडेविट भी फाइल करने का आदेश दिया था। हनी सिंह 28 अगस्त को ना तो खुद कोर्ट में पेश हुए ना ही उन्होंने इनकम का ब्यौरा दिया। इसे कोर्ट ने काफी सख्ती से लिया है। हालांकि हनी सिंह की तरफ से पेश हुए वकील ने दिल्ली कोर्ट को विश्वास दिलाया है कि वह अगली सुनवाई में जरूर पेश होंगे। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने 3 सितंबर साढ़े 12.30 बजे हनी सिंह को पेश होने का आदेश दिया है।

LIVE TV