‘नौकरियों में भ्रष्टाचार किया तो जब्त होगी संपत्ति’ : सीएम योगी

योगी आदित्यनाथलखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निकाय चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार थमने के अंतिम दिन शुक्रवार को कपूरथला में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से निकायों में बेहतर नगरीय जीवन व सुविधाओं के लिए भाजपा को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि मैं स्थानीय निकायों में जनसामान्य को बेहतर विकास की गारंटी देता हूं। मार्च में सरकार बनने के बाद से प्रदेश में उद्योगपतियों एवं व्यापारियों का पलायन रुका है। कानून का राज स्थापित हुआ है और माफिया गुंडों का पलायन हो रहा है। इससे पहले सपा-बसपा में अपराधियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त था।

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर को लेकर हुड्डा और खट्टर में छिड़ी जंग

उन्होंने कहा कि प्रदेश की पहचान का भीषण संकट था। अब आठ महीने की सरकार में हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं। अगले महीने सरकार पचास हजार पुलिस भर्ती लेकर आ रही है। भर्ती पूरी पारदर्शी व्यवस्था के तहत होंगी। किसी जाति मजहब का चेहरा देखकर भर्ती नहीं की जाएंगी। मेरिट के आधार पर नौजवान नौकरी पाएंगे और नौकरियों को कमाई का जरिया बनाकर भ्रष्टाचार करने वालों की सरकार संपत्ति जब्त करवाकर उसे लोगों में बांटने का काम करेगी।

इसके अलावा चार लाख नौकरी सरकार जल्द नौजवानों के लिए लाएगी और उनके हुनर का इस्तेमाल प्रदेश के विकास में किया जाएगा। जनसभा को प्राविधिक शिक्षा एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, प्रदेश मंत्री गोविंद नरायण शुक्ला, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, मेयर प्रत्याशी संयुक्ता भाटिया, विधायक नीरज बोरा ने संबोधित किया।

इस अवसर क्षेत्रीय संगठन मंत्री बृज बहादुर, प्रदेश मीडिया संपर्क प्रमुख मनीष दीक्षित, त्रिलोक अधिकारी, श्यामजीत सिंह सहित तमाम प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

भारत ने मिस्र में आतंकवादी हमले की निंदा की

मुख्यमंत्री ने कहा कि निकायों को सक्षम और जनता की सुविधाओं के प्रति जवाबदेह बनाना सरकार की प्राथमिकता है। शुद्ध पेयजल, जाम की समस्या से छुटकारा दिलाना, पब्लिक ट्रांसपोर्ट बेहतर करना, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन सहित तमाम सुविधाएं जनता को देने के लिए हम संकल्पित हैं। हम निकायों को पूरे अधिकार देंगे। पहले की सपा बसपा की सरकारों की तरह निकायों को पंगु नहीं बनाएंगे। हम 2022 तक सभी गरीबों को बिना भेदभाव के घर उपलब्ध कराएंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार सभी नगर निकायों में बेहतर रोशनी के लिए एलक्ष्डी स्ट्रीट लगवाने का काम शुरू कर चुकी है। इससे बिजली की बचत होगी। पहले सपा-बसपा के लोग अपने क्षेत्रों में लगी सोडियम की स्ट्रीट लाइटें तक उखाड़कर अपने घरों में ले जाते थे।

LIVE TV