Corona से लड़ रहे देशों की भारत कर रहा मदद, अब यहां भेजी गयी हैं वैक्सीन

1 मार्च से भारत में कोविद वक्सीनेशन अभियान का फेज 2 चल रहा है। इस जानलेवा महामारी के चलते भारत दुसरे देशों में भी वैक्सीन पंहुचा कर मदद कर रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि भारत ने दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना, जमैका और सेंटर अमेरिका में स्थित निकारागुआ में कोरोना वैक्सीन पहुचाई है। हमे इस बारें में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव द्वारा सूचित किया गया है। इससे पहले भी भारत ने कई अन्य देशो में वैक्सीन भेजी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत के साथ-साथ कई शक्तिशाली देश भी इस महामारी से झूझ रहे हैं। विश्व में अमेरिका ऐसा देश है जिस पर कोरोना वायरस का प्रभाव सबसे ज़्यादा है।

दूसरे देशों को बेचे जा रहे टीके पर सुप्रीम कोर्ट ने उठाया सवाल?

बता दें कि कुछ दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाया था। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि कोरोना के टीके का तो विदेशो में दान दिया जा रहा है। यहां तक दुसरे देशो में इसकी बिक्री भी बराबर चल रही है लेकिन वहीं अपने देश की बात करें तो यहां पूरी लगन से टीका नहीं लगाया जा रहा?

इसके बाद कोर्ट द्वारा केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया गया। उन्होंने 9 मार्च का हलफनामा देकर टीकाकरण अभियान में वर्गीकरण के पीछे का कराण समझाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने टीका बना रही कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक को भी अलग से हलफनामा भेजा। इन दोनों कंपनियों से कोर्ट ने उनकी टीका निर्माण क्षमता बताने को भी कहा गया है। अब सुप्रीम कोर्ट इस मामले की अगली सुनवाई 10 मार्च को करेगा।

LIVE TV