एलियंस से संपर्क करने में लगेंगे 4 लाख साल, तब तक खत्‍म हो जाएंगे इंसान, शोधकर्ताओं की नई रिसर्च में दावा

अपने अस्तित्व के साथ ही इंसान इस सवाल का जवाब खोज रहा है कि क्या इस पूरे ब्रह्मांड में हम अकेले हैं। लेकिन अब लगता है कि दुनिया में एलियंस को लेकर हाल के दिनों में चर्चा तेज हो गई है। एलियंस को लेकर कई तरह की कहानियां और किताबें हैं। लेकिन ब्रह्मांड में एलियन के अस्तित्व को लेकर अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं है। सालों से वैज्ञानिक यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या ब्रह्मांड में एलियन मौजूद हैं? लेकिन अभी तक इस मामले में वैज्ञानिकों को कोई सफलता नहीं मिल पाई है। अभी तक एलियंस और यूएफओ को देखने का दावा किया जाता रहा है। इसको लेकर लोगों ने अलग-अलग दलीलें भी दी हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि एलियंस के साथ संपर्क साधने में हजारों साल का समय लग सकता है।

नई रिसर्च में बड़ा दावा

 वैज्ञानिकों के नए शोध के जरिए ये पता चला है कि हमारा ब्रह्मांड इतना बड़ा है| इसमें जीवन की संभावना बेहद कम है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर सच में कभी एलियंस से संपर्क हो सका तब तक इंसान धरती से खत्म हो चुके होंगे। इंसान एलियंस से कॉन्टैक्ट कब कर सकेगा? वैज्ञानिकों ने कहा है कि अगर भाग्य अच्छा होता है, तो दो हजार साल में एलियंस से संपर्क हो सकता है। लेकिन एलियंस से संपर्क बनाने में 400,000 साल से ज्यादा का समय लगेगा।

बीजिंग नॉर्मल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की रिसर्च एस्ट्रोफिजिकल जर्नल में छपी है। शोधकर्ताओं ने अलग-अलग गणना के आधार पर अनुमान लगाया है  कि आकाश गंगा में लगभर 36 प्रजातियां संभव हैं। गैलेक्टिक स्टार के गठन, धातु वितरण और धरती जैसे ग्रहों को जो सितारे होस्ट करते हैं उनकी गणना से यह संख्या जुड़ी हुई है।

3d Illustration of a gray alien on dark background with clipping path.

चार लाख साल पहले ही आए इंसान

चार लाख साल इंसानी प्रजाति के लिए बहुत ज्यादा है,  क्योंकि तीन लाख साल ही इंसान अस्तित्व हुआ है। 12,000 साल पहले इंसानों ने खेती करना सीखा है। शोधकर्ताओं ने अलौकिक बुद्धिमान सभ्यताओं (CETIs) के साथ संपर्क साधने के समय की गणना करने का प्रयास किया है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि हमारे आस-पास के ग्रहों पर जीवन की कितनी संभावना है। अगर जीवन है भी तो क्या उसके पास इतना ज्ञान है कि वह हमारे साथ संपर्क कर सके।

एलियंस से संपर्क करने तक इंसान खत्म हो चुके होंगे

शोधकर्ता लिखते हैं कि, ‘हमारी सभ्यता का जीवन काल बेहद सीमित हो सकता है। इसके लिए जनसंख्या, परमाणु युद्ध, अचानक जलवायु परिवर्तन, धूमकेतू का पृथ्वी से टकराना जैसी कई चीजें हो सकती हैं। अगर ऐसा होता है, तो एलियंस से इंसान कभी संपर्क नहीं कर पाएंगे। नासा जैसी संस्थान एलियंस के साथ कॉन्टैक्ट करने के लिए हर साल लाखों डॉलर खर्च कर रही हैं।

इंसानों की जासूसी कर रहे हैं एलियंस

इससे पहले हाल में ही एक अमेरिकी UFO एक्सपर्ट ने दावा किया कि धरती पर एलियंस इंसानो की जासूसी कर रहे हैं| उनका कहना है कि एलियंस एक समुद्री चिड़िया की मदद से इंसानो की जासूसी कर रहे है|

यह वैज्ञानिक अमेरिका के मिनिस्ट्री ऑफ डिफेन्स के लिए काम करते हैं जिनका नाम निक पोप है। पोप ने दावा किया है कि धरती पर इंसानों की जासूसी के लिए एलियंस समुद्री चिड़िया सिगल्स की मदद ले रहे हैं।

LIVE TV