कांग्रेस ने र्इजाद की नई टेक्नोलॉजी, जो 2019 चुनाव में करेगी नैया पार

रिपोर्ट–अखिल श्रीवास्तव
रायबरेली। नई तकनीक शक्ति ऐप– लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही लगातार अपने ही गढ़ में जनता व कार्यकर्ताओं से दूरियों को लेकर घिर रही कांग्रेस अब अपने वोटरों और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद के लिए एक नई तकनीक शक्ति ऐप का इस्तेमाल किया है ताकि वह अपने मतदाता व कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर सके।

नई तकनीक शक्ति ऐप

इस ऐप के बारे में सांसद प्रतिनिधि ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद कर जानकारी दी और घर घर जाकर लोगो से इस एप के बारे में बताने व जोड़ने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। इस ऐप के जरिये मतदाता व कार्यकर्ता सीधे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से सीधे संवाद कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें: आप पार्टी के प्रत्याशी ने लोगों को लुभाने के लिए की एकदम नई नौटंकी, पूरे शहर में हो रही चर्चा

सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में भी इस तकनीक का इस्तेमाल को लेकर भुएमऊ गेस्ट हाउस में ग्राम पंचायत अध्यक्ष, न्याय पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष के त्रिस्तरीय संवाद कार्यक्रम काआयोजन किया गया। इसमें शक्ति एप के जरिये कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से संवाद करने के बारे में बताया गया। साथ ही लोकसभा में क्षेत्र के प्रत्येक मतदाता के घर जनसंपर्क कर मोबाइल एप से जोड़ने के कार्यक्रम की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें: CBI से डीएसपी देवेंद्र कुमार की छुट्टी, रिश्वत के आरोपों में हुई थी गिरफ़्तारी  

कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि के एल शर्मा ने कहा कि रायबरेली का संगठन विकास के कार्यों को स्वयं निष्पादित करता है। साथ ही चुनाव में ऐतिहासिक जीत भी दिलाता है। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अध्यक्षों की उपस्थिति ये दर्शा रही है कि जमीनी स्तर पर कांग्रेस एक मजबूत संगठन है ।कुछ दिनों में सांसद सोनिया गांधी के साथ भी आप सबका संवाद कार्यक्रम कराया जाएगा।

LIVE TV