पीएम मोदी के विजय रथ पर लग सकता है ‘कैम्ब्रिज एनालिटिका’ ग्रहण!

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर बड़ा आरोप लगाया है। केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए षड्यंत्र रच रही है। इसके लिए उसने कैम्ब्रिज एनालिटिका की मदद ली है।

कैम्ब्रिज एनालिटिका

कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पार्टी पर 2019 के आम चुनाव में अवरोध उत्पन्न करने पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आगामी चुनाव प्रचार के लिए ब्रिटिश एजेंसी कैम्ब्रिज एनालिटिका को जिम्मेदारी सौंपी है।

साथ ही उन्होंने कहा कि एनालिटिका पर कई गंभीर आरोप लगे हैं और मीडिया में कांग्रेस के लिए इसको ‘ब्रह्मास्त्र’ के तौर पर दर्शाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जिस एजेंसी को कांग्रेस पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए हायर किया है। उस पर घूस लेने और सेक्स वर्कर्स के जरिए कई बड़े राजनेताओं को फंसाने और फेसबुक से डेटा चुराने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।

बता दें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी 2017 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान इसी कंपनी से सहायता लिया था।

रविशंकर प्रसाद ने आगे कहा कि हम बोलने की आजादी और सोशल मीडिया पर खुले विचारों के संप्रेषण का समर्थन करते हैं लेकिन सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर अवांछनीय तरीके से चुनावों को प्रभावित करने के प्रयासों को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।

उन्होंने कांग्रेस पार्टी से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या कांग्रेस पार्टी डेटा में हेरफेर और चोरी के जरिए चुनाव जीतना चाहती है?

यह भी पढ़ें:- पीएनबी के बाद एसबीआई बनी शिकार, नामी ज्वैलर्स कंपनी ने दी 854 करोड़ की चोट

साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश की गई तो हम उसको भी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

यह भी पढ़ें:- सर्वोच्च न्यायालय का जेपी एसोसिएट्स को 200 करोड़ रुपए जमा कराने का निर्देश

गौरतलब है कि फेसबुक के करोड़ों यूजर्स का डाटा लीक हुआ है। जिससे फेसबुक को भी काफी तगड़ा झटका लगा है। ऐसे में अब चुनाव के मद्देनजर इस बात को लेकर चर्चा तेज हो गई है कि क्या 2019 के लोकसभा चुनाव में नेता सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे।

देखें वीडियो:-

LIVE TV