अगर जान लोगे ठंडा दूध पीने का फायदा तो कभी नहीं करोगे इसे गर्म

नई दिल्ली। दूध शरीर के लिए कितना फायदेमंद होता है ये तो सभी को पता है। लेकिन क्या आपको पता है कि किस तरह दूध पीने से ज्यादा फायदा मिलता है। आज हम आपको बताएंगे दूध पीने का सही तरीका। गरम दूध से ज्यादा ठंडा दूध शरीर के लिए ज्यादा लाभकारी होता है। ठंडा दूध पीने से एसीडिटी, मोटापा, बार-बार भूख लगना जैसी अन्य समस्याओं से राहत मिलती है।

ठंडे दूध का फायदा

-ठंडा दूध पीने से शरीर का मोटापा घटता है। क्योंकि ठंडा दूध पीने से कैलोरी बर्न होती है जिससे शरीर नॉर्मल तापमान पर आ जाता है।

यह भी पढ़ें-ये पांच इशारे खोलते हैं आपकी किडनी के राज

-पचने में आसान इसमें गैस को दबाने के गुण होते हैं जो कि खाना पचाने के लिये लाभकारी है। यह फैट, घी या तेल को आराम से पचा सकता है। अगर इसमें अररक या मिर्च मिला कर पिया जाए तो ज्याीदा असरदार होता है।

-ठंडा दूध पीने से एसिडिटी मिटती है। क्योंकि ठंडा दूध पेप्टिक अल्सर के कारण से पैदा होने वाला दर्द को दूर करता है।

यह भी पढ़ें-बस 10 रुपए में होगा उन बीमारियों का इलाज, जिसे सुनकर कांप जाती है रूह

– दूध में एलेक्‍ट्रोलाइट्स होते हैं जो शरीर को डीहाइड्रेशन होने से रोकते हैं। अगर आप दिन में दो गिलास ठंडा दूध पियेंगे तो आपका शरीर हमेशा हाइड्रेट रहेगा।

-भारी वर्क आउट के बाद का ड्रिंक जिम में भारी कसरत करने के बाद अगर कोई एनर्जी से भरी ड्रिंक पीनी है तो आप ठंडा दूध पी सकते हैं। इससे मसल्‍स को रिपेयर होने के लिये प्रोटीन और शरीर को एनर्जी मिलता है।

ध्यान दें

दूध पीने का सबसे सही समय सुबह होता है।

LIVE TV