उत्तराखंड

CM धामी ने बास्केटबॉल खिलाड़ी उल्हास केएस को किया सम्मानित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय बास्केटबॉल के उभरते चेहरे और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करने वाले खिलाड़ी उल्हास केएस को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया।

उल्हास केएस भारतीय बास्केटबॉल के लिए एक trailblazer माने जाते हैं। वे यूरोप में प्रोफेशनल बास्केटबॉल खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं और सर्बिया की पहली डिवीजन (KLS Division 1) में खेलने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने मोल्डोवन नेशनल लीग में दूसरे सर्वोच्च स्कोरर के रूप में भी शानदार प्रदर्शन किया है। इसके अलावा उन्होंने FIBA विश्व कप क्वालीफायर्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

मुख्यमंत्री धामी ने उल्हास की मेहनत, समर्पण और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन करने के लिए सराहना की। उल्हास ने सम्मान मिलने पर कहा कि यह recognition भारतीय बास्केटबॉल की प्रगति का प्रतीक है और युवा खिलाड़ियों को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करेगा।

Related Articles

Back to top button