CM हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ दर्ज FIR वापस लेना का विचार कर रही मिजोरम पुलिस

असम-मिजोरम सीमा पर 26 जुलाई को हुए हिंसक संघर्ष के बाद दोनों राज्यों के बीच तनावपूर्ण माहौल है। इसी बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ दर्ज एफआईआर को मिजोरम पुलिस वापस लेने पर विचार कर रही है। इस मालमे में असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा का कहना है कि मेरे खिलाफ कांग्रेस पार्टी रोज़ एक एफआईआर दर्ज़ करा देती है। एक और एफआईआर दर्ज़ हो गई, इससे मुझे कोई समस्या नहीं है। अगर मिज़ोरम सरकार मुझे कोई नोटिस जारी करती है तो मैं किसी भी पुलिस स्टेशन में पेश हो जाऊंगा। सीएम हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि असम सरकार मिज़ोरम सरकार से कभी भी, कहीं भी बात करने को तैयार है। अगर मिज़ोरम के मुख्यमंत्री हमें चर्चा के लिए कहते हैं, हम तैयार हैं। हमारी तरफ से इसमें कोई समस्या नहीं है।

इस मामले में मिजोरम के मुख्य सचिव लालनुनमाविया चुआंगो ने कहा है कि वह सीमा विवाद को लेकर असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ दर्ज केस पर फिर से विचार करेंगे। चुआंगो ने दावा किया कि उन्हें और मुख्यमंत्री जोरमथांगा को हिमंत बस्वा सरमा के खिलाफ प्राथमिकी की जानकारी नहीं थी।

बता दें कि बता दें कि 26 जुलाई को असम-मिजोरम सीमा पर हिंसक झड़प हुई थी। इस घटना में असम के 6 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इसके अलावा कई पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल पुलिसकर्मियों का अस्पताल में इलाज जारी है। इस झड़प को लेकर मिजोरम ने असम पर आरोप लगाया कि सीमा विवाद की शुरुआत असम से हुई। असम की ओर से पहली फायरिंग की गई, जिसका मिजोरम पुलिस ने जवाब दिया। वहीं मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा उनके भाई की तरह हैं और वे इस विवाद को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझा लेंगे।

LIVE TV