CM योगी ने टोक्यो पैरा-ओलम्पिक में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को यूपी के मेरठ जनपद पहुंचे। जहां उन्होंने टोक्यो पैरा-ओलम्पिक में शानदार प्रदर्शन से देश का मान बढ़ाने वाली खेल प्रतिभाओं का सम्मान किया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित कर सीएम योगी ने कहा, मेरठ में खेल उत्पादों की अपनी एक गुणवत्ता है और ना केवल देश के अंदर बल्कि दुनिया के अंदर भी उसकी मांग है। शासन स्तर पर उसे जो प्रोत्साहन मिलना चाहिए था उसकी कमी पहले दिखाई देती थी। 2018 के बाद उसमें जो तीव्रता आई है वह अभिनंदनीय है।

मेरठ की जब बात आती है तो स्पोर्ट्स आइटम के लिए जाना जाता है, लेकिन उसे वह पहचान नहीं मिली थी। जब हमारी सरकार ने ODOP का आरंभ किया तो मेरठ के खेल उपकरणों को एक नई पहचान मिली। आज मेरठ में खेल यूनिविर्सिटी बन रही है जो प्रदेश के साथ देश भर के खिलाड़ियों के लिए नई दिशा तय करेगा। पूर्व में प्रदेश व देश में पदक जीतने पर सामान्य खिलाड़ियों को ही सम्मान दिया जाता था, लेकिन हमारी सरकार ने प्रदेश समेत देश के पैरा खिलाड़ियों को भी सम्मान देने का फैसला किया है।

अपनी दिव्यांगता को दरकिनार को करते हुए इन खिलाड़ियों ने जो टोक्यो पैरालंपिक में प्रदर्शन किया है उससे जाहिर होता है कि खिलाड़ी देश के लिए खेलता है और आज ऐसे खिलाड़ियों का सम्मान गौरव का विषय है। मेरठ में बन रही पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का नाम भी हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद्र के नाम पर होगा।

LIVE TV