CM नीतीश ने कर दी साध्वी प्रज्ञा को पार्टी से निकालने की सिफारिश, कहा अब बर्दास्त करना मुश्किल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी गठबंधन सहयोगी भाजपा की तरफ से चुनाव लड़ रहीं प्रज्ञा ठाकुर के महात्मा गांधी पर दिए बयानों को लेकर कड़ा रुख कर लिया है। मतदान करने आए जेडीयू अध्यक्ष नीतीश ने पत्रकारों से कहा कि प्रज्ञा ठाकुर को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। भाजपा को उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। नीतीश के इस रुख क बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि पार्टी इस संबंध में गंभीर है और प्रज्ञा के खिलाफ शीघ्र अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

nitish kumar

अपने पुत्र के साथ मतदान करने पहुंचे नीतीश ने कहा कि महात्मा गांधी को लेकर इस तरह के बयानों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। हालांकि ये भाजपा  का अंदरूनी मामला है, लेकिन प्रज्ञा के ऐसे बयान को लेकर उन्हें पार्टी से निकालने पर भाजपा को विचार करना चाहिए। नीतीश ने कहा कि चुनाव में जिस तरह की भाषा का उपयोग किया गया, वो लोकतंत्र के लिए ठीक नही है। चुनावी भाषा में मर्यादा होनी चाहिए।
चुनाव ख़त्म होते ही कश्मीर घाटी में बढ़ गयीं आतंकी गतिविधियाँ
नीतीश ने कहा कि कुछ भी हो केंद्र में एनडीए की सरकार ही बनेगी। उसमें जेडीयू भी शमिल होगी। उन्होंने कहा, 2019 का लोकसभा चुनाव बहुत लंबा हुआ, जो ठीक नहीं है। चुनाव के चरण कम होने चाहिए। फरवरी, मार्च या फिर नवंबर और दिसंबर में चुनाव होने चाहिए, क्योंकि अप्रैल और मई में बहुत गर्मी होती है। इससे मतदाताओं को परेशानी होती है। नीतीश ने कहा कि मैं इस पर हर पार्टी अध्यक्ष को पत्र लिखूंगा और इस पर एक बैठक होनी चाहिए।

LIVE TV