चीन ने जारी किया ब्रम्हपुत्र नदी में पानी छोड़ने का अलर्ट, बढ़ गयीं हैं इंडिया की चिंता

नई दिल्ली। चीन के एक अलर्ट ने भारत की चिंता बढा दी है। चिंता का कारण यह है कि चीन ने एक अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि उनके देश में लगातार काफी बारिश हो रही है, इसलिए वह जल्द ही ब्रह्मपुत्र नदी में पानी छोड़ सकता है। चीन की इस चेतावनी को देखते हुए असम में डिब्रूगढ़ के अफसरों को जिला मुख्यालय नहीं छोडऩे की हिदायत दी है। अफसरों को बताया गया है कि चीन द्वारा पानी छोड़े जाने पर ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर बढ़ गया तो भीषण बाढ़ आ सकती है।

चीन ने जारी किया ब्रम्हपुत्र नदी में पानी छोड़ने का अलर्ट, बढ़ गयीं हैं इंडिया की चिंता

अरुणाचल प्रदेश के सांसद निनोंग एरिंग ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए कहा है कि चीन ने सियांग/ब्रह्मपुत्र नदी के लिए भारत को बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। चीन के अलर्ट के बाद केंद्र सरकार ने अरुणाचल प्रदेश को भी सचेत कर दिया है कि ब्रह्मपुत्र नदी चीन की ओर से होती हुई आती है, चीन में इसे सांग्पो के नाम से जाना जाता है। इसमें यह दावा किया जा रहा है कि नदी में पानी का लेवल 50 साल में सबसे ज्यादा स्तर पर है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका ने दिया उत्तर कोरिया अल्टीमेटम, परमाणु मुक्ति के बाद ही होगी युद्ध समाप्ति घोषणा

यही कारण है कि चीन ब्रह्मपुत्र में पानी छोड़ सकता है। अलर्ट के बाद ब्रह्मपुत्र नदी के आसपास के क्षेत्रों को अलर्ट पर रहने को कहा गया है। उल्लेख है कि हाल ही में भारत के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनर्जीवन मंत्रालय और चीन के जल संसाधन मंत्रालय के बीच हुए समझौते के तहत यह तय हुआ था कि चीन हर साल बाढ़ के मौसम यानी 15 मई से 15 अक्टूबर  के बीच ब्रह्मपुत्र नदी में जल-प्रवाह से जुड़ी सूचनाएं भारत को देने का प्रतिबध है ।
LIVE TV