Chhath Puja 2021: आज से शुरू हुआ छठ का पर्व, आज पहले दिन नहाए-खाए में रखें इन बातों का ध्यान

सभी को छठ के पर्व का इंतजार बहुत ही बेसब्री से रहता है और आज ये इंतजार खत्म हो चुका है। आज से ये त्योहार 4 दिन तक मनाया जाएगा। आज पहले दिन नहाए-खाए, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन अस्त होते और चौथे दिन उदय होते सूर्य को नदी या तालाब में खड़े होकर अर्घ्य देना। आइए जानते हैं आज पहले दिन नहाए-खाए की कुछ खास बातें।

नहाए- खाए में क्या होता है?

ये दिन छठ पूजा का पहला दिन माना जाता है। इस दिन से पर्व की शुरवात हो जाती है। औरतें इस दिन को सुबह स्नान करके नए वस्त्र पहनती हैं। सभी महिलाये अपनी मांग में सिंदूर लगाकर साफ-सफाई करती है। छठ के प्रसाद के लिए चूल्हे में मिट्टी लेपकर या जो भी महिलाये गैस का इस्तेमाल करती हैं वो गैस चूल्हे को अच्छे से साफ करके उस पर पकवान बनाती हैं। कठिन व्रत की शुरवात में आज आखिरी बार नमक खाया जाता है। इस दिन भात के साथ कद्दू या लौकी की सब्जी बनाई जाती है और सारे घर वाले उसी भोजन का सेवन करते हैं। साथ ही इस दिन छठ पूजा का मुख्य प्रसाद ठेकुआ भी बनाया जाता है।

छठ पूजा की सामग्री ?

आज के दिन छठ पूजा की सारी सामग्री जैसे की टोकरी ,लोटा , फल , मिठाई, नारियल, गन्ना , सब्जी आदि समान खरीद लिए जाते हैं। इसके अलावा एक ग्लास, शकरकंदी और सुथनी, पान, सुपारी और हल्दी , मूली और अदरक का हरा पौधा , बड़ा मीठा नींबू , शरीफा , केला और नाशपाती , पानी वाला नारियल , मिठाई , गुड़ ,गेहूं , चावल , आटे से बना ठेकुआ, सिंदूर , दीपक, शाहद और नए वस्त्र सब लेके रख लिए जाते है।

छठ पूजा 2021 का कार्यक्रम कुछ इस प्रकार है:

8 नवंबर 2021, सोमवार (नहाए-खाए )
9 नवंबर 2021, मंगलवार (खरना)
10 नवंबर 2021, बुधवार (डूबते सूर्य को अर्घ्य)
11 नवंबर 2021, गुरुवार ( उगते सूर्य को अर्घ्य)

यह भी पढ़े : Chhath Pooja 2021: कल से शुरू होगा छठ का महा पर्व, इन छह फलों का प्रसाद चढ़ाना न भूलें

LIVE TV