यूपी के कई जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, जानें कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज बारिश होने की संभावना नहीं हैं, जहां 5 जुलाई से एक बार फिर से बारिश होने की संभावना जातई जा रही हैं। इसके अलावा प्रदेश के ज्यादातर शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘अच्छा से संतोषजनक’ श्रेणी में है।

वही भारतीय मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों के जिलों में बारिश के आसार हैं। आइये जानते हैं कि आज कैसा होगा यूपी के प्रमुख शहरों के मौसम का हाल है?

लखनऊ मौसम
लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

वाराणसी मौसम
वाराणसी में अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है,हल्के बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ एक या दो बार बारिश के आसार हैं।

प्रयागराज मौसम
प्रयागराज में अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, बादल छाए रहेंगे और कुछ समय के लिए बारिश या गरज के साथ छींटें पड़ने की संभावना है।

कानपुर मौसम
कानपुर में अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, यहां भी मौसम प्रयागराज की तरह ही रहने वाला है।

गोरखपुर मौसम
गोरखपुर में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश हो सकती है।

अयोध्या मौसम
अयोध्या में अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

मेरठ मौसम
मेरठ में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे।

आगरा मौसम
आगरा में अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, हल्के बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ एक या दो बार बारिश के आसार हैं।

LIVE TV