आज का सुविचार: चाणक्य की इन बातों को मान लिया तो कभी नहीं होगी धन की समस्या

जीवन में सुख और दुख का सिलसिला चलता रहता है। व्यक्ति कभी बहुत अच्छा समय जीता है तो कभी उसे बहुत चुनौतीपूर्ण जीवन जीना पड़ता है। ज्यादातर लोग सुख के बाद आए दुख को सह नहीं पाते और इसके कारण या तो डिप्रेशन में आने लगते हैं, या जल्दबाजी में कोई न कोई गलत कदम उठा लेते हैं। आचार्य चाणक्य ने अपने उपदेशों में निर्धनता से उबरने के कई उपाय बताए हैं, जो न सिर्फ व्यवहारिक हैं बल्कि बेहद कारगर हो सकते हैं। आप भी जानिए वे चुनिंदा नियम जिन्हें चाणक्य ने उपयोगी करार देते हुए सफलता का आधार बताया है।

धन संचय
व्यक्ति को बुरे दिनों के लिए धन बचाना चाहिए। अपनी महिला की रक्षा हर हालत में करनी चाहिए, भले ही बचत के पैसे भी खर्च करने पड़ें।

धन का सम्मान
धन संपत्ति जीवन का एक महत्वपूर्ण भाग है, यह सम्मान दिलाता है और आपदाओं से जूझने में समर्थ बनाता है। इसलिए इसका सम्मान करें।

समृद्ध जगह निवास
ऐसे देश या क्षेत्र, जहां रोजगार, इज्जत, शुभ चिंतक और शिक्षा न मिले, में रहने का फायदा नहीं है, जहां समृद्ध व्यापारी, शिक्षित ब्राह्मण, सैनिक, नदी और डॉक्टर न हों ऐसी जगह पर नहीं रुकना चाहिए।

LIVE TV