आज का सुविचार: चाणक्य ने बताया ऐसे लोगों का जीवन रहता है खुशहाल

आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति पुस्तक द्वारा जीवन से जुड़े तमाम पहलुओं पर अपने विचार सबके सामने रखे हैं। इनके द्वारा बताई गई नीतियां आज भी कारगर साबित होती हैं। लाइफ में किस स्थिति में इंसान को कैसा आचरण करना चाहिए और क्या सही और क्या गलत इन चीजों का ज्ञान चाणक्य नीति में दिया गया है। यहां हम जानेंगे चाणक्य की उस नीति के बारे में जिसमें ऐसे चार गुणों के बारे में बताया गया है जो यदि किसी व्यक्ति के अंदर हों, तो उसके पास धन की कभी कमी नहीं हो सकती।

  • चाणक्य नीति अनुसार जो लोग मेहनती होने के साथ अपने काम के प्रति ईमानदार भी होते हैं उनके ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है। ऐसे लोग अपनी मेहनत से लाइफ में कुछ भी हासिल करने में सक्षम होते हैं। ये लोग अपनी मेहनत से धनवान बनते हैं।
  • चाणक्य नीति कहती है कि इस संसार में जो शख्स ईश्वर में आस्था रखता है वो हमेशा धर्म के मार्ग पर चलने की कोशिश करता है। ऐसे इंसान को पता होता है कि कर्मों का फल भुगतना ही पड़ता है इसलिए ऐसे लोग पाप करने से बचते हैं। ये लोग अच्छे काम करके समाज में मान-सम्मान कमाते हैं। ऐसे लोगों को हर कोई पसंद करता है।
  • चाणक्य अनुसार जो लोग अपने काम से मतलब रखते हैं, फिजूल की बातों में अपना समय बर्बाद नहीं करते और न ही दूसरों के विवादों में बेवजह उलझते, ऐसे लोगों का जीवन खुशहाल होता है और इनका कोई शत्रु नहीं होता। लोगों की ये अच्छी आदतें जीवन की कई समस्याओं से इन्हें बचाती हैं।
LIVE TV