बाबा रामदेव ने चिकित्सा विज्ञान को दी चुनौती, कहा- 400 वर्षों  तक जीवित रह सकता है इंसान… जानिए कैसे

चिकित्सा विज्ञान को चुनौतीनई दिल्ली। दुनिया में योग का लोहा मनवा चुके बाबा रामदेव ने चिकित्सा विज्ञान को चुनौती देने वाली बात कही है। उन्होंने मनुष्य के जीवन से जुड़ी वो बड़ी बात खोली, जिसकी कोशिश में दुनिया के कई वैज्ञानिक अभी भी जुटे हुए हैं। वैसे तो बाबा योग और नियमित दिनचर्या पर ख़ासा जोर देते हैं। उनके मुताबिक इंसान की जीवन-शैली पर ही उसका स्वस्थ्य निर्भर करता है। कारोबार जगत में भी योगगुरु का पतंजलि प्रोडक्ट अन्य ब्रांड के तुलना में कहीं आगे निकल चुका है। दिन-ब-दिन पतंजलि पर लोगों का भरोसा बढ़ता जा रहा है।

बाबा के मुताबिक मानव शरीर इस तरह बना है कि वह 400 साल तक चल सकता है। लेकिन खराब जीवनशैली के चलते यह बीमारी का शिकार हो जाता है और इसका समय से पहले ही अंत हो जाता है।

6 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे फलाहारी बाबा, भेजा गया अलवर जेल

उन्होंने लोगों से कहा कि वे स्वस्थ भोजन और योग अपनाकर खुद को बीमारियों और दवाओं से मुक्त रखें।

योगगुरु ने बताया कि व्यक्ति स्वस्थ रहने के लिए किस तरह से अपनी दिनचर्या और खाने की आदतों पर नियंत्रण रख सकता है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने नियमित दिनचर्या में बदलाव लाकर अपना वजन 38 किलोग्राम कम किया है।

बाबा ने कहा, ‘पौष्टिक आहार और योग करके मनुष्य 400 साल तक जीवित रहा जा सकता है’।

 हमारी आर्थिक नीतियों पर शक करने वाले हुए गलत साबित : मनमोहन सिंह  

बाबा रामदेव ने 12वें नेशनल क्वालिटी कान्क्लेव में कहा कि मानव शरीर 400 वर्षों तक चलने के लिए बना है, लेकिन हम अनियंत्रित भोजन और बदतर जीवनशैली से अपने ही शरीर पर अत्याचार करते हैं। इन सबके कारण ही हम दिल की बीमारी, उच्च रक्तचाप समेत अन्य बीमारियों को बुलावा देते हैं।

बाबा के मुताबिक, ‘ये न ही हमारी जिंदगी को कम कर देते हैं बल्कि डॉक्टरों और दवाओं पर निर्भर बना देते हैं’।

देखें वीडियो :-

LIVE TV