होली के रंग में रंगा सोशल मीडिया, सेलिब्रिटीज ने दी रंगभरी बधाईयां
मुंबई। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और जूही चावला जैसे बॉलीवुड सितारों ने शुक्रवार को अपने प्रशंसकों को होली की शुभकामनाएं दी। साथ ही सितारों ने लोगों से रंगों के त्योहार को सुरक्षित और खुशी से मनाने का आग्रह किया। सितारों ने ट्विटर पर अपनी शुभकामनाएं दी।
अमतिाभ बच्चन ने ट्वीट कर कहा, “होली की शुभकामनाएं.. जिंदगी के रंग हमेशा आपके भीतर रहें।”
अनुपम खेर ने कहा, “सभी को होली की शुभकामनाएं। ईश्वर आप सभी की जिंदगियों को को खुशियों, शांति और सद्धभाव के रंगों से भरें।”
यह भी पढ़ें: रंगों और पौराणिक कथाओं का संगम है होली का त्योहार
अक्षय कुमार ने लिखा, “इस होली पर दयालु बनें, जानवरों पर रंग न फेंके।”
जूही चावला ने कहा, “यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत, वसंत के आगमन, सर्दियों के अंत और कई लोगों से मिलने के उत्सव का दिन है। त्योहार पर खेलें और हंसे, भूलें व माफ करें और टूटे रिश्तों को जोड़ें। आप सभी को होली की बहुत बधाई! मुझे आशा है कि आपको याद होगा, किसी प्लास्टिक के गुब्बारे का प्रयोग नहीं करें।”
विवेक ओबराय ने कहा, “सभी को होली की बधाई, ईश्वर आपको खुशी, आनंद और प्यार के सभी रंग उपहार दें। पानी बचाएं, सुरक्षित रहें।”
T 2730 – Happy Holi .. the colours of life be within you ever .. pic.twitter.com/GzvQ8KqfRj
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 1, 2018
T 2730 – the Holika has been burnt and the prayers done .. the 'tilak' colours put .. and the special sweetmeat for the occasion 'gujiya' consumed .. pic.twitter.com/ns5inXLtYS
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 1, 2018
This Holi be kind, don't throw color on animals 🙏🏻
Wishing you all a colourful and #HappyHoli
आप सब को होली की शुभकामनाएँ। pic.twitter.com/mFB0jSc9SC
— Akshay Kumar (@akshaykumar) March 2, 2018
#HappyHoli everyone! May god gift you all the colours of happiness, joy and love! Save water, stay safe and be kind to all kinds! Have an amazing Holi! pic.twitter.com/gaSIp2GIJf
— Vivek Anand Oberoi (@vivekoberoi) March 2, 2018
आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान आपके जीवन को सुख, समृद्धि और शांति के रंगो से भर दे।
Happy Holi to all of you. May God fill your life with all the Colors of happiness, peace and prosperity.👍😍👍— Anupam Kher (@AnupamPKher) March 2, 2018
The festival signifies the victory of good over evil,the arrival of spring, the end of winter, & for many a festive day to meet others, play & laugh,forget & forgive & repair broken relationships. Wishing you a very Happy Holi! I hope you remember,No plastic balloons, okay 👩🏫 pic.twitter.com/4R90DpIsl7
— Juhi Chawla (@iam_juhi) March 2, 2018