गृह मंत्रालय के चौंकाने वाले आंकड़े, इस साल हुई सबसे ज्यादा ना’पाक’ हरकत

संघर्ष विराम का उल्लंघननई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान ने इस साल जम्मू-कश्मीर में 720 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। संघर्ष विराम उल्लंघन की यह घटना पिछले सात साल में सबसे अधिक है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने इस साल अक्टूबर तक अंतरराष्ट्रीय सीमा एवं नियंत्रण रेखा के पास 724 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है जबकि वर्ष 2016 में यह संख्या 449 थी।

यह भी पढ़ें : ‘भोपाल गैस त्रासदी’ : इन फिल्मों ने दिखाई वो खौफनाक रात

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने आंकड़े का हवाला देते हुए कहा कि, अक्टूबर तक सीमा पार से हुई गोलीबारी में कम से कम 12 सिविलियन मारे गये और 17 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए।

इसके अनुसार सीमा पार से हुई गोलीबारी में कुल 79 स्थानीय नागरिक और 67 सुरक्षा कर्मी घायल हुए।

साल 2016 में संघर्ष विराम उल्लंघन की 449 घटनाएं हुई थीं जिनमें 13 स्थानीय नागरिक मारे गये थे एवं 13 सुरक्षा कर्मी शहीद हो गये थे तथा 83 स्थानीय नागरिक एवं 99 सुरक्षाकर्मी घायल हो गये थे।

यह भी पढ़ें : बेहद गंभीर है राहुल गांधी का 5वां सवाल, PM का जवाब देना आसान नहीं

साल 2015 में संघर्ष विराम उल्लंघन की 405 घटनाएं, 2013 में 347, 2012 में 114, 2011 में 62 और 2010 में 62 घटनाएं हुई थीं।

पाकिस्तान के साथ लगती भारत की 3,323 किलोमीटर लंबी सीमा रेखा है, जिसमें जम्मू कश्मीर में 221 किलोमीटर अंतरराष्ट्रीय सीमा और 740 किलोमीटर नियंत्रण रेखा से लगती है। अंतरराष्ट्रीय सीमा, नियंत्रण रेखा और जम्मू कमश्मीर में वास्तविक जमीनी स्थिति रेखा (एजीपीएल) के पास भारत एवं पाकिस्तान के बीच युद्धविराम नवंबर 2003 में प्रभाव में आया था।

 

LIVE TV