बिल्ली को लगी जोरों की प्यास, प्यास बुझाने के क्यूट अंदाज ने जीता लोगों का दिल

(अराधना)

इंटरनेट पर आए-दिन जानवरों से जूड़े कोई न कोई मजेदार वीडियो वायरल होता रहता है। इसे यूजर्स खूब पसंद भी करते है। लोगों को ये क्यूट वीडियोज खूब लुभाते है, खासकर पालतू कुत्ते या बिल्ली के वीडियो को लेकर तो लोगों में अलग ही लेवल की दीवानगी है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियों एक पालतू बिल्ली का है, जो शावर में मजे लेकर पानी पीती हुई नजर आ रही है।

प्यास बुझाने का बिल्ली ने निकाला आसान रास्ता

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बिल्ली एक बाथरूम में खड़ी हुई है, ना जाने कैसे बाथरूम का शावर चल जाता है। शावर चलते ही बिल्ली बड़े मजे से उस पानी में भीगने लगती है। भीगते-भीगते बिल्ली को इतनी जोर की प्यास लगती है कि वो शावर के पानी को ही पीना शुरू कर देती है। वो पानी में भीगते हुए अपनी आंखें बंद करके पानी पीने लगती है। इस दौरान वीडियो में इस्तेमाल किया गया साउंड बहुत ही सटीक है जो बिल्ली के इस क्यूट हरकत को और भी मजेदार बनाता है।

बिल्ली के इस क्यूट अंदाज को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा लाइक्स और व्यूज मिले है। इस वीडियो को अब तक लगभग 2.5 करोड़ लोग देख चुके हैं। वहीं 12 लाख से ज्यादा लोग वीडियो को लाइक भी कर चुके हैं। बता दें कि इस क्यूट वीडियो को खुद Instagram की टीम ने अपने ऑफिशियल एकाउंट से शेयर किया है।

LIVE TV